फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   market closed in protest against cancellation of permission for Kanwar Yatra in Bareilly

Bareilly News: कांवड़ यात्रा की अनुमति निरस्त, विरोध में चक महमूद का बाजार बंद; भाजपा विधायक से मिले लोग

Fri, 04 Aug 2023 04:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Aug 2023 04:07 PM IST
सार

बरेली के चक महमूद और जोगी नवादा में कांवड़ यात्रा की अनुमति निरस्त कर दी गई है। इसे लेकर एक समुदाय के लोगों में आक्रोश है। इस मसले को लेकर स्थानीय लोगों ने भाजपा विधायक से मुलाकात की है।  

विज्ञापन
market closed in protest against cancellation of permission for Kanwar Yatra in Bareilly
चक महमूद बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के चक महमूद और जोगी नवादा में अमन बहाली के लिए हो रहे प्रयासों को झटका लगा है। कांवड़ यात्रा की अनुमति निरस्त करने के विरोध में एक समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को चक महमूद का बाजार बंद कर दिया। मोहल्ले के लोग कैंट से भाजपा विधायक संजीव अग्रवाल और पूर्व विधायक पप्पू भरतौल के पास गए हैं। 

विज्ञापन


कांवड़ यात्रा की अनुमति न मिलने पर लोग गुस्से में हैं। उनका कहना है कि उनके साथ वादाखिलाफी की जा रही है। अधिकारी कभी सकारात्मक बात करते हैं तो कभी अनुमति निरस्त कर देते हैं। आरोप है कि एक ही समुदाय को दबाया जा रहा है। इस घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर भी तरह तरह की बातें हो रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: बरेली में जिस इलाके में हुआ था बवाल, वहां से रविवार को नहीं निकलेगा कांवड़ियों का जत्था; अनुमति निरस्त
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कांवड़ यात्रा को लेकर हुआ था बवाल 

जोगी नवादा में कांवड़ यात्रा को लेकर बीते दो रविवार को बवाल हो चुका है। इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन कोई भी ढिलाई नहीं बरत रहा है। छह अगस्त को चक महमूद से जोगी नवादा होकर कांवड़ियों का जत्था निकालने को लेकर असमंजस की स्थिति खत्म हो गई है। पुलिस की ओर से बुधवार को ही अनुमति निरस्त कर दी गई थी। 

ये भी पढ़ें- बिना चालक दौड़ी रोडवेज बस: अचानक हुई स्टार्ट और चलने लगी, रेस्टोरेंट में घुसी; लोगों ने भागकर बचाई जान
 

अब जिलाधिकारी की ओर से एसीएम प्रथम एन राम ने अनुमति निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया है। इसे लेकर लोगों में गुस्सा है। कांवड़ जत्थे के महंत राकेश कश्यप ने बताया कि प्रशासन को वादाखिलाफी नहीं करनी चाहिए, जो स्थिति है वो स्पष्ट बता दी जाए। उन्होंने कहा कि हम अपने साथियों से बात कर निर्णय ले लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed