फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   panchayat chunaaav

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावः अब 362 महिलाएं लड़ेंगी प्रधान का चुनाव

Sun, 21 Mar 2021 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunaaav
शाहजहांपुर। त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर आवेदकों की आपत्तियों और इलाहाबाद उच्च न्यायालय का आदेश आने के बाद प्रस्तावित आरक्षण की अनंतिम सूची दोबारा जारी कर दी गई। आरक्षण के हिसाब से अब जिले में 362 महिलाएं प्रधानी का चुनाव लड़ेंगी। अब कांट, मदनापुर, जलालाबाद, मिर्जापुर, निगोही और खुटार में सामान्य ब्लॉक प्रमुख के पद सामान्य रखे गए हैं।
विज्ञापन

13 फरवरी को पंचायती राज निदेशालय ने ब्लॉक प्रमुखों और ग्राम प्रधानों के आरक्षण का चार्ट जारी किया था, उसके मुताबिक जातिगत जनसंख्या के आधार पर चक्रानुक्रम में लागू आरक्षण व्यवस्था के आधार पर तय हो गया था कि इस वर्ष होने वाले चुनाव में 1069 में 382 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान और 15 ब्लॉकों में छह विकास खंडों में ब्लॉक प्रमुखों के पद अनारक्षित श्रेणी में रहेंगे।
विज्ञापन

आरक्षण के लिए वर्ष 2015 को आधार वर्ष माने जाने संबंधी न्यायिक आदेश से क्षेत्र पंचायतों के आरक्षण स्वरूप मेें आंशिक बदलाव हुआ है। मसलन तीन मार्च को जारी अनंतिम सूची में भावलखेड़ा, कांट, खुदागंज, सिंधौली, बंडा और खुटार में ब्लॉक प्रमुख के पद अनारक्षित रखे गए। शनिवार को दोबारा प्रकाशित सूची के अनुसार अब कांट, मदनापुर, जलालाबाद, मिर्जापुर, निगोही व खुटार में सामान्य श्रेणी के लोग ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ सकेंगे। इसी तरह ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों की आरक्षण सूची में फेरबदल हुआ है। मगर विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षित पदों की संख्या पूर्ववत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तावित आरक्षण की दोबारा प्रकाशित सूचियों के अनुसार प्रधानी के लिए अनुसूचित जाति के 210 और पिछड़ी जातियों के लिए 288 सीटें आरक्षित रहेंगी। इसी तरह 74 सीटों पर अनुसूचित जाति की महिलाएं और 136 सीटों पर अनुसूचित जाति के पुरुष और महिलाएं चुनाव लड़ सकेंगी। इसी तरह पिछड़ा वर्ग की महिलाएं 99 सीटों के लिए दावेदार होंगी और इसी वर्ग के पुरुषों एवं महिलाओं के लिए 189 सीटें आरक्षित रखी गई हैं। उधर, ब्लॉक प्रमुख पद की 15 सीटों में अनुसूचित जाति के लिए दो, अनुसूचित जाति महिला के लिए एक, अन्य पिछड़ा वर्ग दो-दो तथा सामान्य महिला वर्ग के लिए दो सीटें आरक्षित हुई हैं। खास यह है कि पिछड़ा वर्ग महिला के लिए गत तीन मार्च को जारी सूची मेें दो सीटें आरक्षित रखी गई थीं।
ब्लॉक प्रमुख पद पर आरक्षण की पूर्व और वर्तमान प्रस्तावित स्थिति: एक नजर
विकास खंड पूर्व प्रस्तावित आरक्षण वर्तमान प्रस्तावित आरक्षण
भावलखेड़ा अनारक्षित अनु. जाति
ददरौल अन्य पिछड़ा वर्ग अन्य पिछड़ा वर्ग
कांट अनारक्षित अनारक्षित
मदनापुर महिला अनारक्षित
जलालाबाद अनु. महिला अनारक्षित
मिर्जापुर अनु. जाति अनारक्षित
कलान पि. व. महिला अन्य पिछड़ा वर्ग
तिलहर अनु. महिला अन्य पिछड़ा वर्ग
जैतीपुर पि. व. महिला अन्य पिछड़ा वर्ग
खुदागंज अनारक्षित महिला
निगोही अन्य पिछड़ा वर्ग अनारक्षित
पुवायां अनु. जाति अनु. जाति महिला
बंडा अनारक्षित अनुसूचित जाति
खुटार अनारक्षित अनारक्षित
सिंधौली अनारक्षित महिला
जनपद मेें ग्राम प्रधान के पदों का आरक्षण: एक नजर
कुल ग्राम पंचायतें------------1069
अनुसूचित जाति की महिलाएं-----74
अनुसूचित जाति-------------136
पिछड़ा वर्ग की महिलाएं--------99
पिछड़ा वर्ग----------------189
महिला वर्ग----------------189
अनारक्षित-----------------382
जिला पंचायत वार्डों में आरक्षण की अनंतिम स्थिति
जिला पंचायत के 47 वार्डों में की शनिवार को जारी अनंतिम सूची में अधिकांश वार्डों की आरक्षण स्थिति बदल गई है। बंडा प्रथम अनुसूचित महिला, द्वितीय, तृतीय व बंडा चतुर्थ अनारक्षित, खुटार प्रथम महिला, खुटार द्वितीय अन्य पिछड़ा वर्ग, पुवायां प्रथम अनुसूचित महिला, द्वितीय अनुसूचित जाति व तृतीय अनुसूचित महिला, सिंधौली प्रथम व द्वितीय सामान्य महिला, सिंधौली तृतीय अनुसूचित महिला, निगोही प्रथम व द्वितीय अनुसूचित जाति, निगोही तृतीय अन्य पिछड़ा वर्ग, खुदागंज प्रथम महिला, खुदागंज द्वितीय अनारक्षित, खुदागंज तृतीय अन्य पिछड़ा वर्ग, तिलहर प्रथम, द्वितीय व तृतीय पिछड़ा वर्ग महिला, जैतीपुर प्रथम अन्य पिछड़ा वर्ग, जैतीपुर द्वितीय अनारक्षित, कलान प्रथम व द्वितीय अनारक्षित व कलान तृतीय अन्य पिछड़ा वर्ग, मिर्जापुर प्रथम अनारक्षित, मिर्जापुर के तीनों वार्ड अनारक्षित, जलालाबाद प्रथम, द्वितीय व तृतीय अनारक्षित और चतुर्थ वार्ड अनुसूचित जाति, मदनापुर प्रथम व द्वितीय अनुसूचित जाति, कांट प्रथम व द्वितीय महिला वर्ग और तृतीय वार्ड पिछड़ा वर्ग, ददरौल प्रथम व द्वितीय पिछड़ा वर्ग और तृतीय अनारक्षित, भावलखेड़ा प्रथम, द्वितीय व तृतीय अनारक्षित और इसी ब्लॉक के चतुर्थ व पंचम वार्ड पूर्व व्यवस्था के अनुसार महिला वर्ग को आरक्षित रहेंगे।
25 मार्च तक होगा आपत्तियों का निस्तारण
आरक्षण की अनंतिम सूचियां दोबारा प्रकाशित होने के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)/डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने आपत्तियों के निस्तारण की समय सारिणी जारी कर दी है। इसके तहत आरक्षण प्रस्तावों पर 23 मार्च तक आपत्तियां ली जाएंगी। 24 से 26 मार्च के बीच आपत्तियों का निस्तारण कर आरक्षण की अंतिम सूची तैयार होगी और 26 मार्च को उनका अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।

ग्राम प्रधान पदों और ब्लॉक प्रमुख पदों पर आरक्षण में केवल क्षेत्रवार बदलाव हुआ है, लेकिन उनकी वर्ग पर आधारित संख्या नहीं बदली है। सभी पंचायतों के आरक्षण की अनंतिम सूची शनिवार को चस्पा करा दी गई हैं। जन सामान्य के लोग विकास भवन स्थित पंचायतीराज कार्यालय, विकास खंड कार्यालय और गांव स्तर के सूचना पटों पर इन सूचियों को देख सकते हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर दोबारा तैयार की गईं सूचियों में फेरबदल की संभावना नगण्य है। - पवन कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed