फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Operating in manure pits two schools

खाद के गड्ढों में संचालित हो रहे दो स्कूल

Mon, 23 Mar 2015 11:11 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 23 Mar 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
 ददरौल ब्लाक के एक गांव में प्राइमरी और जूनियर विद्यालय ग्राम पंचयत के खाद के गड्ढे की जमीन में अवैध रूप से संचालित हो रहे थे। इस वजह से विद्यालयों की मान्यता को प्रत्याहरित कर दिया गया। एक अप्रैल से शुरू हो रहे नवीन शैक्षिक सत्र से इस आदेश को अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के पिपरौली की ग्राम प्रधान राजेश्वरी ने 18 दिसंबर 2012 को तहसील दिवस में शिकायत की थी कि श्री शिवराज सिंह शिक्षा केंद्र प्राइमरी और जूनियर अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। इनकी जांच कराकर मान्यता समाप्त कराई जाए। इस पर एसडीएम सदर ने चार सदस्यीय जांच समिति गठित करके जांच कराई थी। जांच में शिकायत सही पाई गई।
विज्ञापन

टीम ने पाया कि विद्यालय ग्राम समाज की भूमि पर बना है, जो राजस्व अभिलेखों में खाद के गड्ढे के रूप में दर्ज है। विद्यालय बनाने के लिए किसी सक्षम अधिकारी से अनुमति भी नहीं ली गई। जांच टीम ने 14 मई 2013 को जांच टीम ने विद्यालयों को मौके पर निरीक्षण किया, भूमि अभिलेखों में दर्ज होने की वजह से दोनों विद्यालयों की मान्यता प्रत्याहरित करने की संस्तुति की। इस पर मान्यता को 10 अक्तूबर 2014 को बीएसए ने मान्यता प्रत्याहरण किया। इस आदेश को आगामी शैक्षिक सत्र में अमल में लाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed