फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   on membership leval bjd third

सदस्यता अभियान में जिला तीसरे स्थान पर

Mon, 26 Jan 2015 12:38 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 26 Jan 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
on membership leval bjd third
भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव ने पार्टी के सदस्यता अभियान पर मिली कामयाबी पर हर्ष जताते हुए बताया कि अभियान में अब तक डेढ़ लाख सदस्य बनाकर शाहजहांपुर प्रदेश में तीसरा स्थान पाने में सफल रहा है। इतने ही सदस्य मार्च तक और बना लिए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि 15 नवंबर 2014 से शुरू हुए ऑनलाइन सदस्यता अभियान के अंतर्गत नौ से 11 दिसंबर तक बूथ चलो अभियान चलाया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं की लगन और निष्ठा से जबरदस्त कामयाबी मिली। सभी 2233 बूथों पर वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रवास किया। लोगों में पार्टी से जुड़ने की होड़ लगी रही। सर्वाधिक 12 हजार सदस्य बंडा मंडल में बनाए गए। इस अभियान में भाजयुमो का प्रयास अद्वितीय रहा, जिसके लिए प्रदेश स्तर पर जिलाध्यक्ष अंशुल सिंह चौहान को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर दूसरे दलों के दिग्गज भी भाजपा में आने को बेताब हैं। उनमें भी होड़ लगी हुई है। केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में छह में ही श्रेष्ठ भारत की शुरुआत हो चुकी है और मोदी की नीतियों का लोहा विदेशी भी मानने लगे हैं। मोदी का सपना ‘सबका साथ-सबका विकास’ पूरा हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियाें को गांव-गांव तथा जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर जिला महामंत्री राकेश कुमार मिश्र और डीपी सिंह, अनुज गुप्ता, पवन सिंह, नरेश पांचाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को ग्रहण कराई पार्टी की सदस्यता
बंडा। राजमाता विजय राजे सिंधिया की पुण्य तिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को कस्बे में बिलसंडा मार्ग पर शिविर लगाकर महिलाओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष कुमारी के नेतृत्व में लगे शिविर में कलक्टी दीक्षित, डॉ. महेश योगी, अनिल सिंह, अमित दीक्षित, राकेश सिंह, सुभाष शर्मा, प्रमोद कुमार, शिवराम कश्यप समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed