{"_id":"3cf0f4bc67120b67354cf086baef688f","slug":"nvs-school-s-representatives-arrived-in-parliament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय विद्यालय की संसद में पहुंचे जनप्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय विद्यालय की संसद में पहुंचे जनप्रतिनिधि
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 31 Aug 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय में 19वीं युवा संसद का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जहां संसद के संचालन में प्रधानमंत्री समेत मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों का गठन किया गया, वहीं सांसद कृष्णा राज, भाजपा विधानमंडल के नेता सुरेश कुमार खन्ना और विधायक राजेश यादव ने संसद की कार्यवाही से छात्र-छात्राओं का अवगत कराया।
विद्यालय परिसर में युवा संसद के लिए बाकायदा संसद की याद दिलाता हुआ पंडाल लगाया गया। सीटिंग प्लान भी संसद की ही तरह रखा गया। स्वागत-सत्कार के बाद युवा संसद की कार्यवाही शुरू की गई। संसद सदस्यों ने शपथ ग्रहण के बाद प्रश्नोत्तरकाल शुरू किया, जिसमें अंगराज, रेखा यादव, अखिलेश कुमार, सबिया जैनब, दृष्टि, मुनीश, सौरभ, दीपक, अनुपम आदि विद्यार्थियों ने जीएसटी, मैगी, गंगा प्रदूषण, औद्योगिक प्रदूषण, रेलवे किराया वृद्धि, बुकिंग आरक्षण, मसर्रत आलम केस, कालाधन आदि मुद्दों पर प्रश्न किए। शून्यकाल में शिक्षा में एकरूपता का मुद्दा आशुतोष पाठक और सुशांत ने उठाया।
ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में अंचल, प्रज्ञा, सार्थक, निकिता, अपर्णा आदि ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री रामचंद्र यादव के समक्ष इंसेफ्लाटिस की रोकथाम की बात रखी। वित्तमंत्री अभिनव शुक्ला विदेशी आय पर विधेयक प्रस्तुत किए। इसके बाद कर अधिरोपण बिल पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
संसदीय कार्य देखकर गदगद हुईं मुख्य अतिथि सांसद कृष्णा राज ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कुछ समय के लिए वह भूल ही गईं कि वह संसद में हैं अथवा नवोदय विद्यालय में। बच्चों ने पूरी तैयारी के साथ युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान सांसद ने प्राचार्य अजीत कुमार शुक्ल की मांग पर कॉलेज परिसर में मल्टीपरपज हाल बनवाने की स्वीकृति प्रदान की। विशिष्ट अतिथि भाजपा विधानमंडल के नेता सुरेश खन्ना तथा कटरा क्षेत्र के विधायक राजेश यादव ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजन के सहयोगियों और विद्यार्थियों को बधाई दी। युवा संसद की कार्यवाही का साहित्य जीएस गुंजियाल ने तैयार किया था और पूरा कार्यक्रम इन्हीं के निर्देशन में चला।
डॉ. मीनाक्षी त्रिवेदी और वीके यादव के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एके शुक्ला ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में राकेश कुमार, आरके सिंह, एचएस शुक्ला, एसपी सिंह, आशा वर्मा, केसी बौड़ाई, जेपी त्रिपाठी, वीके दीक्षित, नंदलाल, हीरालाल, रेनू भाटिया, एसके अवस्थी, जीके गुप्ता, भाग्येश श्रीमाली, एसके मिश्रा, रजनीश श्रीवास्तव, उमेश कुमार, कल्पना त्रिपाठी, सतीश कुमार आदि का योगदान रहा।
नीलम अध्यक्ष और किशन बने प्रधानमंत्री
नवोदय विद्यालय की युवा संसद में नीलम गंगवार को अध्यक्ष, किशन कुमार को प्रधानमंत्री, सुधांशु मिश्रा-गृह मंत्री, अभिनव शुक्ला-वित्तमंत्री, निधि सक्सेना-मानव संसाधन विकास मंत्री, पल्लवी-खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री, प्राची अग्रवाल-जल संसाधन मंत्री, राज गुप्ता- सूचना एवं प्रसारण मंत्री, प्रशांत शर्मा-रेल मंत्री, विपिन कुमार-पर्यावरण मंत्री, शिवांश बौराई-संसदीय कार्य मंत्री, श्रीपाल-भारी उद्योग मंत्री, विकास-पर्यटन मंत्री, रामचंद्र- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, वैशाली सक्सेना- खेल मंत्री और रेखा यादव को नेता प्रतिपक्ष, गगनदीप सिंह को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया था। इनके अलावा विदेशी प्रतिनिधि मंडल में दशरथ, वनराज, गौरी, संवाददाता सदस्य आकाश, विशाल, नितेश तथा जतिन गुप्ता, दक्षा, सुशांत सिंह, अभिनव जोया, सबिया जैनब, सना जमाल, चमन प्रकाश, अभिषेक सिंह, शिवम तिवारी, अंशिता, अभय तिवारी, अलीना, प्रबल प्रताप, लवली सक्सेना, हिमालय, अभिषेक, अनुज सिंह आदि को भी जिम्मेदारी सौंपी गई।