फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Now Bareilly-Prayag Express will run as a passenger

अब पैसेंजर बनकर दौड़ेगी बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस

Thu, 22 Oct 2020 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
Now Bareilly-Prayag Express will run as a passenger
शाहजहांपुर। बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस (14307/08 ) अब पैसेंजर ट्रेन की तरह दौड़ेगी। अभी तक यह ट्रेन कुछ स्टेशनों पर रुकती थी, लेकिन अब इसका स्टॉपेज आलमनगर से लेकर बरेली तक पड़ने वाले सभी स्टेशनों व हाल्ट पर होगा। हालांकि रेल अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन की गति और समय पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन को पैसेंजर के रूप में चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

साल 2019 में कोहरे के कारण बरेली-प्रयाग पैसेंजर ट्रेन को बंद कर दिया गया था। इस कारण इस रूट पर कोई भी पैसेंजर नहीं बची। एक ट्रेन बरेली-वाराणसी चल रही थी, लेकिन उसमें यात्रियों से किराया मेल/एक्सप्रेस का लिया जाता था। अब रेल प्रशासन ने सभी पैसेंजर ट्रेनों को बंद कर बरेली-प्रयाग कोविड-19 स्पेशल ट्रेन (04307/08) को पैसेंजर के रूप में चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन अब आलमनगर से लेकर बरेली तक प्रत्येक स्टेशन व कचहरी हाल्ट पर रुकेगी, जिससे कि इन स्टेशनों के आसपास रहने वाले तमाम यात्रियों को आने-जाने की सुविधा मिलेगी। अभी इस ट्रेन की समय सारणी नहीं आई है, रेल अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही समय सारणी आ जाएगी और यह ट्रेन पैसेंजर बनकर दौड़ेगी।
विज्ञापन

रोजा से लखनऊ तक 17 रेलवे स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन
रोजा से लखनऊ तक 17 रेलवे स्टेशन और रोजा से बरेली तक 10 रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन रुकेगी। इन स्टेशन से यात्री ट्रेन पर चढ़ और उतर सकते हैं। इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को रोजाना पैसेंजर ट्रेन से सफर की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस को पैसेंजर के रूप में चलाए जाने की घोषणा कर दी गई है। यह ट्रेन कम से चलेगी अभी इसको लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। एक-दो दिन में इसकी जानकारी हो जाएगी। समय-सारणी आने का इंतजार है। - जेपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक रोजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed