फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Officials ignored their plea; they registered their protest by planting paddy on the road.

Shahjahanpur News: अफसरों ने नहीं सुनी फरियाद, सड़क पर धान की रोपकर जताया विरोध

Sun, 30 Aug 2026 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Officials ignored their plea; they registered their protest by planting paddy on the road.
मदनापुर के बिरिया खुर्द में कच्चे मार्ग पर धान की पौध लगाते ग्रामीण। स्रोत: वी​डियो ग्रेब
शाहजहांपुर। मदनापुर क्षेत्र के गांव बिरिया खुर्द में लंबे समय से बदहाल कच्ची सड़कों से परेशान ग्रामीणों ने अनोखे ढंग से विरोध जताया। बारिश के बाद दलदल बने मार्ग पर युवाओं ने धान की पौध रोप दी। ग्रामीणों ने डीएम से सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, तुलसी पंडित के मकान से प्राथमिक विद्यालय तक करीब 100 मीटर और रामू के मकान से विद्यालय तक करीब 70 मीटर मार्ग वर्षों से कच्चा और जर्जर है। सड़क निर्माण और मरम्मत के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

बारिश के दिनों में दोनों मार्गों पर कीचड़ और दलदल हो जाता है। पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इसी रास्ते से बच्चे प्राथमिक विद्यालय जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खराब रास्ते के कारण बारिश में बच्चों को स्कूल भेजने में दिक्कत होती है और कई बार वे घर पर ही रह जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारियों से बार-बार शिकायत के बावजूद सड़क की सुध नहीं ली गई। इससे नाराज युवाओं ने खराब मार्ग पर धान की पौध लगाकर विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों ने जल्द पक्की सड़क बनवाने की मांग की है।

एसडीएम सदर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सड़क खराब होने की जानकारी मिली है। लेखपाल को भेजकर सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार सड़क निर्माण की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed