फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Now a leopard dragged away a goat from a house in Kesarpur

Shahjahanpur News: अब केसरपुर में घर से बकरी खींच ले गया तेंदुआ

Tue, 05 Aug 2025 10:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Now a leopard dragged away a goat from a house in Kesarpur
चांदपुर। खुटार वन रेंज के गांवों के आसपास विचरण कर रहे तेंदुए के हमले थम नहीं रहे। सोमवार की शाम तेंदुआ केसरपुर गांव के एक से बकरी उठा ले गया। तेंदुआ अब तक सात गांवों के 14 पशुओं को मार चुका है।
विज्ञापन

केसरपुर निवासी महेंद्र ने बताया कि सोमवार की शाम करीब सात बजे तेंदुए ने उनके घर के बाहर बंधी बकरी को खींचकर ले जाने लगा। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोरगुल कर उसका पीछा कर बकरी छुड़ाने की कोशिश भी की, लेकिन तेंदुए ने उसे पास के गन्ने के खेत में ले जाकर अपना निवाला बना लिया।
विज्ञापन

तेंदुए के हमलों में कोल्हूगाड़ा, हरिहरपुर, चतुरपुर, बरगदिया, चांदपुर, केसरपुर आदि गांवों में पशु मारे जाने के बाद ग्रामीण अब खेतों में जाने और बच्चों को स्कूल भेजने में भी डर रहे हैं। वन विभाग के एसडीओ डॉ. सुशील कुमार के अनुसार तेंदुआ पकड़ने को दो स्थानों पर पिंजरे और तीन जगह कैमरे लगाए जा चुके हैं और उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed