फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Notorious Border's partner Azim arrested, jailed

कुख्यात बार्डर का साथी अजीम गिरफ्तार, जेल गया

Tue, 21 Jul 2020 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Notorious Border's partner Azim arrested, jailed
शाहजहांपुर। कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाश सुहेल खां उर्फ बार्डर, उसके भाई इमरान खां, कामरान खां और साथी अजीम पर 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप है। शहर के अलीजई मोहल्ला निवासी प्रापर्टी डीलर खुर्रम खां ने चारों के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रविवार रात पुलिस ने बार्डर के साथी अजीम को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार खुर्रम खां का ग्राम नगला में एक प्लाट है, जिसे प्लाटिंग के लिए खरीदा गया। आरोप है कि उस प्लाट पर शहर के मोहल्ला अलीजई निवासी हिस्ट्रीशीटर बदमाश सुहेल उर्फ बार्डर की नजर है। उस प्लाट के बदले बार्डर ने फोन करके खुर्रम से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। वह लगभग15 दिनों से अपना एक आदमी खुर्रम को धमकाने के लिए प्लॉट पर भेज रहा था। 26 जून 2020 को दोपहर 2:51 बजे खुर्रम के मोबाइल पर फोन पहुंचा और दो घंटे में 20 लाख रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। खुर्रम खां के मुताबिक उसी दिन शाम 5:15 बजे वह अपने घर से ईदगाह की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे बार्डर, उसके भाई इमरान खां, कामरान खां और अजीम खां ने घेर लिया और जान से मारने की नियत से खुर्रम खां की ओर बढ़े। उन्हें देखकर खुर्रम ने अपनी कार दौड़ा दी।
विज्ञापन

रविवार को रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने अजीम को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बार्डर और उसके भाइयों के तलाश में कई जगह दबिश दी गई। सोमवार को कोर्ट के आदेश पर अजीम को जेल भेज दिया गया। अजीम के खिलाफ सदर कोतवाली में धोखाधड़ी का एक मुकदमा पहले से दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुहेल खां उर्फ बार्डर, उसके भाई इमरान खां, कामरान खां और अजीम के खिलाफ 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। अजीम को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
केपी सिंह, इंस्पेक्टर सदर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed