फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   No shortage of drinking water in the state

प्रदेश में पेयजल की नहीं रहेगी कोई कमी

Sun, 26 Mar 2017 12:13 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
No shortage of drinking water in the state
पेयजल - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
 कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा है कि भाजपा ने चुनाव के दौरान वादा किया था कि वह केवल परिवर्तन नहीं चाहती, बल्कि व्यवस्था भी बदलना चाहती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शपथ ग्रहण करते ही इस दिशा में काम शुरू कर दिया है, ताकि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया जा सके।
विज्ञापन

अपने कार्यालय राजभवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए नगर विकास मंत्री ने भावी योजनाओं की जानकारी दी। कहा, वैसे तो उनके सामने पूरा प्रदेश है, लेकिन शाहजहांपुर उनकी वरीयता में रहेगा। यहां सीवर लाइन का काम कई वर्षों से रुका था। उसे पूरा करने के लिए उन्होंने 23 मार्च को विभाग का चार्ज लेते ही प्रयास तेज कर दिए थे और जल निगम के एमडी को साथ लाकर न सिर्फ शहर का सर्वे कराया, बल्कि इस पर काम भी शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या से जाम की समस्या जनजीवन प्रभावित कर रही है। इसलिए मार्गों का चौड़ीकरण, फ्लाईओवर, बाईपास, अंडरपास आदि के निर्माण में तेजी लाई जाएगी। लोग बिजली के खंभों की आड़ में अतिक्रमण कर लेते हैं, इसलिए बिजली के खंभों की भी शिफ्टिंग कराई जाएगी। कूडे़ का निस्तारण सही ढंग से हो, इसके लिए खाद और बिजली बनाने का काम कूड़े से किया जाएगा। 
विज्ञापन

खन्ना ने कहा कि गर्मी शुरू हो चुकी है, लिहाजा प्रदेश में पेयजल की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। जो इंडिया मार्का हैंडपंप खराब हो चुके हैं, उनको रीबोर कराने और आवश्यकतानुसार नए हैंडपंप लगाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सपा की अखिलेश सरकार ने हैंडपंप लगाने पर पाबंदी लगा रखी थी, लेकिन भाजपा ने सरकार बनते ही इस पर ध्यान दिया है। इसी तरह स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पहले चरण में दस हजार शौचालय बनवाए जाएंगे। नगर विकास से ही सरकार की छवि बनती है, इसलिए जो योजनाएं चलाई जाएंगी या नगर पालिका, महापालिका, नगर पंचायत, निकाय आदि को जो धन दिया जाएगा, उसकी पाई-पाई का हिसाब भी लिया जाएगा। दोषी पाए जाने पर संबंधित की सीधे बर्खास्तगी होगी, माफी का कोई स्थान नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed