फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   new traffic plan

शहर में लागू होगी वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था

Sun, 28 Mar 2021 11:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
new traffic plan
शाहजहांपुर। शहरियों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी। शुरूआत घंटाघर से पंखी चौराहा से होगी। कचहरी से केरूगंज तक ई-रिक्शा का संचालन बंद किया जाएगा। हालांकि बरेली मोड़ से कचहरी तक ऑटो रिक्शा चलते रहेंगे। नई ट्रैफिक व्यवस्था जल्द लागू की जाएगी।
विज्ञापन

कचहरी से केरूगंज मार्ग पर वाहनों की संख्या काफी बढ़ गई है, जिससे आए दिन जाम लग जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से एसपी ऑफिस और अंटा चौराहा तक होती है। इसके बाद बेरी चौकी व छाया कुआं के पास मोड़ होने से वाहनों के आमने-सामने आ जाने से जाम लग जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह ई-रिक्शा माने जा रहे हैं। जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने इस मार्ग पर ई-रिक्शा का संचालन बंद करने का निर्णय लिया है। हालांकि इस मार्ग पर ऑटो रिक्शा चलते रहेंगे।
विज्ञापन

चालक अपने क्षेत्र में चला सकेंगे ई-रिक्शा
कचहरी से केरुगंज तक ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित करने के साथ इधर-उधर ले जाने पर रोक लगेगी। चालक सिर्फ अपने क्षेत्र में ई-रिक्शा चला सकेंगे। अगर कोई ई-रिक्शा चालक हद्दफ चौकी क्षेत्र का है, तो वह उसी इलाके में चलाएगा। लाल इमली क्षेत्र में रहने वाले ई-रिक्शा चालक अपने इलाके में चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह व्यवस्था होगी लागू
- कचहरी से केरूगंज तक ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित होगा।
- बरेली मोड़ से राजघाट चौकी, कनौजिया, हद्दफ चौकी, लाल इमली चौराहा होकर रोडवेज के लिए ई-रिक्शा चलेंगे।
- सुदामा स्कूल से पीडल्ब्यूडी गेस्ट हाउस तक कॉमर्शियल वाहन नहीं चलेंगे।
- बरेली मोड़ से कचहरी तक ऑटो चलाए जाएंगे।
- नगर निगम के पास रैन बसेरा से अशफाक नगर चौकी तक ई-रिक्शा पर प्रतिबंध होगा।
- टेंपो स्टैंड से महिला थाने तक ई-रिक्शा नहीं चलेंगे।
- हथौड़ा चौराहा से आने वाले वाहन जीआईसी तिराहे से गुरुद्वारा होकर, प्रसाद भवन के सामने से रोडवेज की ओर जाएंगे।
शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए घंटाघर से पंखी चौराहा तक वन-वे व्यवस्था को लागू किए जाने के बाद अब कचहरी से केेेरूगंज मार्ग तक ई-रिक्शा पर प्रतिबंध कर दिया गया है। यह व्यवस्था हमेशा के लिए रहेगी। - चंद्रप्रकाश शुक्ला, टीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed