फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   national song

देशभक्ति गीतों पर नाचे युवा-बच्चे

Mon, 26 Jan 2015 12:35 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 26 Jan 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
national song
शहर में गणतंत्र दिवस की धूम एक दिन पहले से ही मचनी शुरू हो गई। गांधी भवन में पूरे दिन देशभक्ति से ओतप्रोत गीत गूंजते रहे। वहीं, बाजार में प्लास्टिक के आकर्षक तिरंगे झंडे, रिस्ट बैंड, कैप आदि की बिक्री भी जमकर हुई।
विज्ञापन

गांधी भवन में युवक बिरादरी की ओर से देशभक्ति गीतों वाले कार्यक्रमों का चयन किया गया। गणतंत्र दिवस पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्कूली बच्चाें ने जमकर मेहनत की और चयनकर्ताओं का मन मोहा। इस कार्यक्रम में बिरादरी के प्रांतीय संचालक शरद राही, नितेश गुप्ता, निकुंज गुप्ता, अंकित मिश्रा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन

इसके बाद जय भारत संस्था की ओर से अमर रहे गणतंत्र हमारा नामक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ भाषण प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें कई स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। एसपी सिटी एपी सिंह और सीओ सिटी राजेश्वर सिंह ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। आयोजन में राजीव कृष्ण अग्रवाल, डॉ. इंदु अजनबी, चंद्रवीर गंगू, डॉ. सुरेश मिश्र, पूर्व पालिकाध्यक्ष सरोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम गांधी भवन में ही नवरंग सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में ये देश है वीर जवानों का नामक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उद्घाटन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी ने किया। आयोजन में साहिल इकबाल, डॉ. इंदु अजनबी, आनंद अमृत आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed