फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   nagar ayukt inspection

गंदगी मिलने पर सफाई मजदूर को निलंबित करने के निर्देश

Sun, 02 Feb 2020 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 02:41 AM IST
विज्ञापन
nagar ayukt inspection
शाहजहांपुर। नगर आयुक्त ने शनिवार को शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। कचहरी से गुरुद्वारा रोड होते हुए जीआईसी चौराहे तक जगह-जगह कूड़ा मिला और सफाई कर्मी भी नदारद मिले। मोहल्ला लोधीपुर में नगर आयुक्त ने मुख्य मार्ग से सभी गलियों का निरीक्षण किया गया और लोगों से सफाई के संबंध में जानकारी ली। खराब सफाई व्यवस्था, गलियों और सड़कों पर कूड़ा रहने के कारण नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी को फटकार लगाते हुए सभी सफाई कर्मियों की निरंतर उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश साथ ही अनुपस्थित सफाई कर्मियों व पर्यवेक्षणीय सफाई मजदूर रामू को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। सफाई कर्मचारियों पर 500 रुपये जुर्माना लगाया गया। नगर आयुक्त ने नगर निगम की सफाई व्यवस्था के लिए छह जोनों में अधिकारियों को नियमित निरीक्षण के लिए लगाया, जिसमें सहायक नगर आयुक्त, महाप्रबंधक (जल), मुख्य अभियंता (सिविल), मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, लेखाधिकारी और अधिषासी अभियंता (सिविल) को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

नगर निगम में अधिकारियों का कार्य विभाजन
नगर आयुक्त ने निगम कार्यालय की कार्य संस्कृति में व्यापक सुधार लाने और कार्यों को कराने के लिए अधिकारियों को अधिकार व कर्तव्यों का प्रतिनिधायन किया है, जिससे शहरवासियों को गुणात्मक सुधार दिखाई दे। साथ ही कार्यालय में कार्य संस्कृति विकसित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed