फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Municipal sanitation workers go on strike again in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: फिर से हड़ताल पर बैठे नगर निगम के सफाईकर्मी, गंदगी से पटा शहर

Thu, 21 May 2026 02:13 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 21 May 2026 02:13 PM IST
सार

शाहजहांपुर में नगर निगम के सफाईकर्मी बृहस्पतिवार को फिर हड़ताल पर चले गए, जिससे कूड़ा उठान नहीं हुआ। पूरे शहर में गंदगी फैल गई। 

विज्ञापन
Municipal sanitation workers go on strike again in Shahjahanpur
नगर निगम कार्यालय परिसर में जुटे सफाई कर्मचारी - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर में नगर निगम के सफाईकर्मी बृहस्पतिवार को फिर से हड़ताल पर चले गए। इस दौरान नगर निगम कार्यालय में एकत्र हुए कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। महापौर और नगर आयुक्त के लिखित में मांगों को मानने के आश्वासन पर सफाईकर्मी शांत हुए लेकिन काम पर नहीं लौटे। सुबह सफाई न होने से पूरे शहर में गंदगी फैली हुई है।

विज्ञापन



 
अपर नगर आयुक्त पर अभद्रता का आरोप लगाकर बुधवार को सुबह सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम में प्रदर्शन के बाद खिरनीबाग चौराहे पर जाम लगा दिया था। महापौर अर्चना वर्मा ने अपर नगर आयुक्त से स्पष्टीकरण मांगने और अन्य मांगों को मानने का आश्वासन दिया था। 24 घंटे के अंदर कार्रवाई न होने पर सफाई कर्मचारी बृहस्पतिवार को फिर से हड़ताल पर चले गए। सुबह शहर में सफाई नहीं हुई। 
विज्ञापन


नगर निगम में एकत्र हुए सफाईकर्मियों ने जमकर नारेबाजी की। अधिकारियों के समझाने पर सफाईकर्मियों ने मांगें मानने की बात लिखित में मिलने पर ही काम पर लौटने की बात कही। इस पर अधिकारियों ने शाम तक का वक्त मांगा है। सफाई कर्मी बायोमीट्रिक से हाजिरी न लगाने, गरमी के कारण केवल सुबह की शिफ्ट में सफाई  कार्य कराने की भी मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed