फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mother goddess of Tabernacles Shailaputree worship

देवी मंडपों में हुई मां शैलपुत्री की आराधना

Sun, 22 Mar 2015 12:36 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 22 Mar 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
Mother goddess of Tabernacles Shailaputree worship
चैत्र नवरात्र शनिवार से आरंभ हो गए। मां भगवती के भक्तों ने उपवास रखकर मंडपों में मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री का आवाहन कर उनकी स्तुति की और मनौती मांगी। उधर, मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से लेकर देर रात तक प्रमुख मंदिरों में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की खासी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

नवरात्र पर घरों में महिलाओं ने सुबह से ही धुलाई-सफाई कर मइया का दरबार सजाया और मां शैलपुत्री का आवाहन कर उनकी विधि विधान से पूजा अर्चना की। हवन में आहुतियां डालकर देवी भगवती को भोग लगाया गया और आरती कर मनौती मांगी। इस बीच श्री दुर्गा सप्तशती, श्री दुर्गा चालीसा आदि का पाठ भी किया गया। उधर, मंदिरों में खासतौर पर मां काली मंदिर, श्री दुर्गा मंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर, बक्सरियां के दुर्गा मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर, ओसीएफ मंदिर, सरायंकाइयां, रेती समेत गली-मोहल्लों के मंदिरों में भक्तों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

भक्तों ने मंदिरों में मां भगवती को प्रसाद अर्पित कर आरती की और शीश झुकाकर मन्नतें मांगी। शाम को महिलाओं ने मंदिर परिसर में मइया के दरबार के समक्ष ढोलक की थाप पर छंद-गीत गाकर मां दुर्गा का गुणगान किया। इस दौरान सभी प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के प्रबंध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा। नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस मौके पर बाबा गरीबदास की मढ़ी, राधा कृष्ण मंदिर, काली देवी मंदिर, कनौजिया मंदिर सहित कई मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगीं। इस अवसर पर मंदिरों के आसपास नगर पंचायत की ओर से  सफाई के विशेष इंतजाम किए गए।


गायत्री मंत्र का अखंड जप शुरू
गायत्री शक्तिपीठ पर नवरात्र पर गायत्री मंत्र का अखंड जप शुरू किया गया। साथ ही नौ कुंडीय यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर मनौती मांगी। इस अवसर पर अवधेश सिंह, विद्याधर मिश्र, इंदु शर्मा, उर्मिला ठाकुर, जय सिंह यादव आदि ने नवरात्र के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजन में रामनिवास त्रिवेदी, कौशलेंद्र मिश्र, गंगाराम, मायाराम, सूरज वर्मा, रंजीत वर्मा, सुशील कुमार आदि का योगदान रहा।

मइया का जगराता आज
रविवार को खिरनीबाग केनरा बैंक के समीप मां दुर्गा का जगराता होगा। आयोजक मंडल ने बताया कि जगराता के दौरान आकर्षक झांकियां भी सजाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed