{"_id":"68f925e128ee795427044c54","slug":"mother-gave-sulphas-to-son-in-food-and-consumed-it-herself-both-died-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-155730-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बेटे को खाने में सल्फास देकर मां ने खुद भी खाया, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बेटे को खाने में सल्फास देकर मां ने खुद भी खाया, दोनों की मौत
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। गांव नारायणपुर गंगा में बच्चों में हुए विवाद के बाद पंकज अग्निहोत्री की पत्नी आरती देवी (32) ने दस वर्षीय इकलौते बेटे प्रतीक को सल्फास का पाउडर खाने के साथ खिलाकर खुद भी खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर दोनों को सीएचसी ले जाया गया, वहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाते समय दोनों की मौत हो गई।
खेतीबाड़ी करने वाले पंकज के पास उनकी भांजी सुष्मिता रहती है। सुष्मिता के ही साथ प्रतीक बंडा के गुरु तेग बहादुर स्कूल में पढ़ाई करता था।मंगलवार शाम करीब सात बजे किसी बात पर सुष्मिता और प्रतीक में झगड़ा हो गया। इसे लेकर पंकज और पत्नी आरती में विवाद हो गया। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि विवाद शांत हुआ देखकर पंकज बंडा में रामलीला मेला देखने चले गए। रात करीब आठ बजे नाराज आरती ने बेटे प्रतीक को सल्फास मिला भोजन खिला दिया। फिर खुद भी खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने पंकज को सूचना दी।
रात दस बजे दोनों को बंडा सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रास्ते में दोनों की मौत हो गई। परिजन शवाें का अंतिम संस्कार चुपके से करना चाहते थे, लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। एसपी ग्रामीण दीक्षा भांवरे अरुण और सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने मौके का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
मामला घरेलू विवाद का है। सुष्मिता ने पुलिस को बताया कि आरती देवी ने सल्फास का पाउडर खाया। पंकज बंडा कस्बे में ही कीटनाशक की एक दुकान पर काम करता है। संभवत: पंकज ने वहीं से गेहूं के लिए यह पाउडर लाकर रखा होगा। तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - भंवरे दीक्षा अरुण, एसपी ग्रामीण