{"_id":"6352f502bc51437646663e5d","slug":"mismanagement-found-at-the-station-drm-reprimanded-the-officers-shahjahanpur-news-bly501612210","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियों में कमियां मिलने पर डीआरएम ने रेल अधिकारियों को आड़े हाथों लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियों में कमियां मिलने पर डीआरएम ने रेल अधिकारियों को आड़े हाथों लिया
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेल महाप्रबंधक के नवंबर में प्रस्तावित निरीक्षण से पहले तैयारियों की समीक्षा के लिए डीआरएम अजय नंदन ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान टाइल्स लगाए जाने के कार्य में शिथिलता बरते जाने, कार्यालयों के फर्नीचर की खराब स्थिति, सड़क निर्माण में देरी, मालखाना में मिले कबाड़ को देखकर नाराजगी जताई। इस बीच स्थानीय रेल अधिकारियों को फटकार लगाई।
शुक्रवार दोपहर डीआरएम अजय नंदन की स्पेशल ट्रेन ‘परख’ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकी। ट्रेन से उतरे डीआरएम अजय नंदन व मुरादाबाद डिवीजन के अन्य अधिकारी सीधे गेस्ट हाउस पहुंचे। करीब 40 मिनट बाद डीआरएम स्टेशन का निरीक्षण करने निकले। सबसे पहले प्लेटफार्म नंबर एक पर शौचालयों की स्थिति देखी। इसके बाद उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय, शिशु सुविधा केंद्र, वीआईपी रूम तथा उनमें बने शौचालयों का निरीक्षण किया। सफाई दुरुस्त रखने व टाइल्स बदलने के काम को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। सीनियर डीओएम सुधीर सिंह ने स्टेशन अधीक्षक के कमरे में पड़े सोफे और कुर्सी, टेबल की स्थिति देखकर एसएस पीएस तोमर से नाराजगी जताई। डीआरएम ने भी व्यवस्था ठीक न होने का कारण पूछा लेकिन सही जवाब नहीं मिल सका।
इसके बाद अधिकारी सर्कुलेटिंग एरिया में गए, जहां चल रहे कार्य को देखा और अतिरिक्त भवनों को हटाने के निर्देश दिए। बोले- फिलहाल डाकघर को न हटाया जाए। पावर केबिन के बाहर पुराना केबल रखा देखकर उसको हटाने का निर्देश दिया। मालगोदाम रोड की मरम्मत कार्य में शिथिलता पर नाराजगी जताई। जीआरपी थाने में जीआरपी निरीक्षक द्वारा छोटे कमरों में थाना चलने से आने वाली दिक्कतों से अवगत कराया गया। डीआरएम ने दूसरी जगह उपलब्ध कराने को आश्वस्त किया। स्टेशन मास्टर के कमरे में फर्नीचर खराब मिला, उसको बदलने के निर्देश दिए गए। शाम को डीआरएम मुरादाबाद रवाना हो गए।