फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Message of service delivered on the birth anniversary of Pandit Shriram Vajpayee.

Shahjahanpur News: पंडित श्रीराम वाजपेयी की जयंती पर दिया सेवा का संदेश

Wed, 12 Aug 2026 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Message of service delivered on the birth anniversary of Pandit Shriram Vajpayee.
शाहजहांपुर में रोटी गोदाम स्कूल में पंडित श्रीराम वाजपेयी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में उप
शाहजहांपुर। भारत में स्काउट-गाइड के जनक पं. श्रीराम वाजपेयी की जयंती मंगलवार को रोटी गोदाम स्थित जिला स्काउट-गाइड परिसर में धूमधाम से मनाई गई। स्काउट-गाइड ने शानदार प्रस्तुतियां देकर धूम मचाई। इस बीच सेवा का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

सुबह दस बजे कार्यक्रम का शुभारंभ जिला स्काउट मास्टर और जिला गाइड कैप्टन ने ध्वज शिष्टाचार के साथ की। मुख्य अतिथि पं. श्रीराम वाजपेयी के प्रपौत्र चंद्रकांत वाजपेयी, उनकी पत्नी ज्योत्सना वाजपेयी और भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

इसके बाद स्काउट-गाइड ईश वंदना के साथ कार्यक्रम को गति दी। स्काउट-गाइड टीमों ने समूहगान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। मॉडल कंपोजिट विद्यालय हथौड़ा और कंपोजिट विद्यालय अटसलिया के बच्चों की प्रस्तुतियों की विशेष सराहना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच पोस्टर प्रतियोगिता में कोमल, अनन्या और आर्यन ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कांट की छात्राओं ने समूहगान और पोस्टर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। एडीएम अरविंद कुमार, डीआईओएस हरिवंश कुमार, बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव, प्रादेशिक सचिव आनंद सिंह रावत, प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट नौशाद अली, गाइड रविंद्र सोखी, डॉ.अमीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे। संचालन दपिंदर कौर व आभार जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन ने जताया।

--
मुमुक्षु आश्रम में स्काउट के जनक का जन्मदिन मनाया
शाहजहांपुर। मुमुक्षु आश्रम में स्वामी शुकदेवानंद स्मृति सभागार में भारत में स्काउट के जनक पंडित श्रीराम वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ईश प्रार्थना से किया गया। महानायक के प्रपौत्र चंद्रकांत व उनकी पत्नी ज्योत्सना वाजपेयी ने बच्चों को प्रेरणादायक बातें बताईं। डॉ.सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत जिला सचिव डॉ. अमीर सिंह ने किया। प्रादेशिक सचिव आनंद सिंह रावत ने स्काउटिंग पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता कुलपति प्रो.पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने की। डीआईओएस हरिवंश सिंह ने आभार जताया। कार्यक्रम में मिहिर फिलिप्स, अवधेश सिंह, रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed