फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   meeting of ex cabinet minister babu singh kushwaha

अटल जी की घोषणा के बाद मुलायम ने सबसे पहले बंद की थी पुरानी पेंशन : बाबू सिंह 17-10-45

Wed, 09 Feb 2022 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 02:32 AM IST
विज्ञापन
meeting of ex cabinet minister babu singh kushwaha
शाहजहांपुर। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को मदनापुर के बुधवाना गांव में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने पुरानी पेंशन को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा, साथ ही कानून व्यवस्था और महंगाई को लेकर भाजपा को कटघरे में खड़ा किया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर भागीदारी परिवर्तन मोर्चा व जन अधिकार पार्टी के कटरा विधानसभा से संयुक्त प्रत्याशी राजवीर सिंह कुशवाहा के समर्थन में हुई सभा में बाबू सिंह कुशवाहा ने सीतापुर में मौर्या समाज की दो बेटियों के साथ दुराचार की घटना का जिक्र करते हुए भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के कारण कार्रवाई नहीं हो पाई। उन्होंने आमजन से अपील की है कि इंसाफ चाहिए तो अपना वोट अपने आदमी को दीजिए। जो किसान के बीच का आदमी हो और गरीबों का दर्द समझता हो। बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि जब बड़े आदमी को जिताकर भेजेंगे तो बड़े लोगों के साथ खड़ा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा के लोग पुरानी पेंशन को लेकर श्रेय लेना चाहते हैं। जब अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री रहते हुए पुरानी पेंशन को समाप्त करने की घोषणा की थी। उस समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने सबसे पहले पेंशन को खत्म कर दिया था। योगेंद्र शाक्य के संचालन में हुई सभा में जिलाध्यक्ष हरनाम कुशवाहा, मोहम्मद अजहर, जितेंद्र कुशवाहा, कृष्ण पाल सिंह कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा, राम निवास कुशवाहा, डॉ. सर्वेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुशवाहा को करना पड़ा कई घंटे इंतजार
शाहजहांपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की सभा 1.20 मिनट पर खत्म हो गई। वह हेलिकॉप्टर में बैठकर इंतजार करते रहे। उनका कासगंज पहुंचने का कार्यक्रम था लेकिन वहां प्रशासन द्वारा अनुमति न देने के चलते वह रुके रहे। विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रसेन पाल ने बताया कि अनुमति मिलने की प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन प्रशासन से देर शाम तक अनुमति नहीं मिल सकी। इसके चलते बाबू सिंह कुशवाहा शाम पांच बजे लखनऊ वापस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवैसी का प्रोग्राम निरस्त
-मदनापुर में सभा में बाबू सिंह कुशवाहा के साथ असदउद्दीन ओवैसी के आने का कार्यक्रम था, लेकिन ऐन मौके पर उनका प्रोग्राम निरस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed