{"_id":"602ffb0c8ebc3ee946489b3c","slug":"married-women-dies-shahjahanpur-news-bly4378651123","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
कौशकी का फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके के गांव नवादा इंदेपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न किए जाने पर पीटकर मार देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मामले में पति और देवर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जनपद हरदोई के थाना पिहानी क्षेत्र के गांव अमिरता निवासी राजपाल ने पुत्री कौशिकी पाल का विवाह छह साल पहले चौक कोतवाली इलाके के गांव नवादा इंदेपुर निवासी सत्यपाल के साथ किया था। कौशिकी के दो बच्चे हैं। राजपाल के मुताबिक उन्होंने शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। इसके बावजूद पति सत्यपाल और उसके घर वाले दहेज को लेकर बेटी को प्रताड़ित करते थे। हाल ही में हुई एक पंचायत में सत्यपाल को एक लाख रुपये मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए भी दिए थे। इसके बावजूद सत्यपाल और रुपयों की मांग करता रहा। राजपाल के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात्रि करीब 11:30 बजे सत्यपाल ने उन्हें फोन करके बताया कि कौशकी राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। जब वे वहां पहुंचे तो कौशिकी मृत मिली। पीड़ित राजपाल ने पुलिस को घटना की तहरीर देकर बेटी को दहेज के लिए पीट-पीटकर मार देने का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि बेटी के शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने मामले में सत्यपाल व सत्यपाल के भाई सत्यम के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
पिता की तहरीर के आधार पर पति एवं देवर के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी नगर करेंगे। - प्रवेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना चौक कोतवाली शाहजहांपुर