{"_id":"5740acf14f1c1b6f64ac7ddb","slug":"many-road-accidents-killed-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन की मौत
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 22 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जाम खुलावाने का प्रयास कर रही है। क्षेत्र में बदायूं-फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव बिचौली के पास हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है। रात करीब आठ बजे वहीं से एक ट्रैक्टर में सवार मजदूर कलान आ रहे थे, तभी गांव भर्रामई पास ट्रैक्टर और रोडवेज बस की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैैक्टर में सवार बदायूं के थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव मटकुली निवासी 30 वर्षीय अरविंद पुत्र शिशुपाल और यहीं के थाना उझानी क्षेत्र के गांव नूरा निवासी 30 वर्षीय निर्दोष पुत्र अमर पाल की मौके पर ही मौत हो गई। टक्टर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ट्रैक्टर चालक बदायूं मुजरिया निवासी अरविंद भी घायल हो गया। बस में सवार कलान क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी राहुल, कस्बे का सुगम और एक व्यक्ति और घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं क्षेत्र के गांव गुनौरा दाउदपुर निवासी फूल सिंह का 14 वर्षीय बेटा अवधेश शाम करीब सात बजे साइकिल से अपने एक साथी के साथ गांव रुकनपुर में लगने वाले नखासा से वापस आ रहा था, तभी हाईवे पर गुनौरा भट्टा के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कलान पीएचसी लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शाहजहांपुर लाते समय रास्ते में अवधेश ने दम तोड़ दिया। अवधेश की मौत के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने घटनास्थल शव रख जाम लगा दिया है। कलान, मिर्जापुर और थाना परौर की पुलिस जाम को खुलावाने के प्रयास में लगी हुई है।
विज्ञापन