{"_id":"58d568804f1c1b657c1a165f","slug":"lucknow-s-inaugural-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के नाम रहा उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के नाम रहा उद्घाटन मैच
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी
- फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय ओपेन कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएम कर्ण सिंह चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद उन्होंने टॉस उछालकर लखनऊ और शाहजहांपुर केे बीच उद्घाटन मैच कराया। यह मुकाबला लखनऊ के नाम रहा।
प्रतियोगिता में बनारस, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अमेठी, बागपत, इलाहाबाद, शामली आदि की टीमें भी शामिल हो रही हैं।
पूर्व में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन पर डीएम चौहान ने कहा कि कबड्डी हमारे देश के गांवों का खेल है, जो अब शहरों की शान बन चुका है। प्रो-कबड्डी की लोकप्रियता ने एकबार फिर इस खेल ने ऊंचाइयां पकड़नी शुरू कर दी हैं। युवा शिक्षा के साथ खेलों से स्वयं को जोड़ें। इससे मानसिक और शारीरिक विकास होता है और शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने क्रीड़ाधिकारी और खिलाड़ियों का आह्वान किया कि वह स्टेडियम में खेलकूद गतिविधियां बढ़ाएं और स्टेडियम को धूम्रपान, तंबाकू और पॉलीथिन मुक्त बनाएं। इसके बाद उन्होंने बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हाल का निरीक्षण कर बूडेन कोर्ट का जीर्णोद्धार सही ढंग से कराने के निर्देश क्रीड़ाधिकारी को दिए। क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के सचिव राजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ खिलाड़ी लज्जाराम रस्तोगी, गंगाराम प्रेमी, सचिन प्रेमी, समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।