फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   loot

खुटार में बेखौफ हुए बदमाशों ने दो स्थानों पर की लूट

Sat, 28 Aug 2021 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
loot
पुवायां। खुटार क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने एक युवक से नकदी, बाइक और मोबाइल लूट लिया। युवक ने तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। उधर, शुक्रवार को महिला से दिनदहाड़े नकदी और जेवर लूट लिए।
विज्ञापन

गांव रजमना निवासी पंकज वर्मा ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात वह खुटार से घर लौट रहे थे। गांव से कुछ पीछे रामशंकर के खेत के पास पीछे से दो बाइकों पर चार बदमाश आए और तमंचे तान कर उसे रोक लिया। बदमाशों ने शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए उनकी बाइक छीन ली। जेब से ढाई हजार रुपये और मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद वह किसी तरह घर पहुंचा। यूपी-112 पर कॉल की। पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार को उसने तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

उधर, खुटार के ही गांव सिल्हुआ निवासी अरविंद मिश्रा की पुत्री रेखा मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति आशीष अवस्थी और तीन वर्ष के पुत्र के साथ बाइक से मायके से ससुराल लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव बड़वार ऊधव जा रही थी। खुटार-पुवायां हाईवे पर गांव चमराबोझी मोड़ के पास आल्टो कार में बैठे दो बदमाशों ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक गिरने पर कार सवार उनका बैग लूटकर भाग गए। बताया कि बैग में 15 हजार रुपये, सोने की तीन अंगूठी, चेन और एक मोबाइल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरने से दोनों को चोटे आई है। एक राहगीर के मोबाइल से पुलिस को कॉल की, लेकिन काफी देर तक कोई नहीं पहुंचा। थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि युवक से बाइक आदि की लूट की बात गलत है। जांच में मामला छह हजार रुपये के लेन-देन का पाया गया है। महिला के बैग लूटे जाने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed