{"_id":"58418fc52078dfe79837403a69110c7e","slug":"lonivi-minister-distribute-compensation-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि मंत्री ने कहा जल्द बांटो मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि मंत्री ने कहा जल्द बांटो मुआवजा
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 23 Mar 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राजस्व परिषद के चेयरमैन अनिल गुप्ता के साथ सोमवार को जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जिले में राजस्व कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने डीएम शुभ्रा सक्सेना को फसली नुकसान की क्षतिपूर्ति को भेजी गई धनराशि किसानों को जल्द वितरित कराने के निर्देश दिए।
लोनिवि मंत्री ने अफसरों को चार दिन का समय देते हुए कहा कि जिन किसानों को 25 से 49 फीसदी तक नुकसान हुआ है, उनकी सूची भी जल्द तैयार करा लें। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि जिले में फसली नुकसान के आकलन को गाटा वार सर्वे शुरू करा दिया गया है, लेकिन तमाम लेखपालों के गन्ना विभाग के चुनाव में व्यस्त होने से इस काम में कुछ देरी हो रही है।
मंत्री शिवपाल ने कहा कि लेखपालों की भर्ती शीघ्र करके राजस्व कर्मचारियों की कमी पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा तहसील व कलक्ट्रेट साफ-सुथरे होने चाहिए। उन्होंने कलक्ट्रेट भवन की मरम्मत और निर्माण संबंधी विवरण जल्द भिजवाने के निर्देश दिए। राजस्व परिषद के अध्यक्ष ने तहसील दिवस संबंधी मामलों के निस्तारण, खतौनियों के कंप्यूटराइजेशन आदि कामों की समीक्षा करते हुए पीठासीन अधिकारियों को राजस्व वादों का निपटारा मानक के अनुसार करने के निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग में एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव और अन्य कई अधिकारी मौजूद रहे।