फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   lone distribution

वित्त मंत्री खन्ना ने ऋण लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र

Sun, 15 Aug 2021 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
lone distribution
शाहजहांपुर में शनिवार को गांधी भवन प्रेक्षागृह में बैंक ऑफ बउ़ौदा के अग्रणी कार्यालय की ओर से आय? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा के अग्रणी बैंक कार्यालय की ओर से शनिवार को गांधी भवन प्रेक्षाग्रह में मेगा क्रेडिट कैंप आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने तमाम ऋण लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र बांटे।
विज्ञापन

इससे पूर्व मंत्री खन्ना ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर में उन सभी लगभग 1100 लाभार्थियों को बुलाया गया, जिन्हें विभिन्न बैंक शाखाओं से 38 करोड़ के ऋण विभिन्न योजनाओं जैसे ट्रैक्टर खरीद, केसीसी, एसएचजी, पीएमईजीपी, पीएम स्वनिधि आदि के तहत ऋण स्वीकृत किए गए। उन्होंने कुछ लाभार्थियों को प्रतीकात्मक तौर पर ऋण स्वीकृति पत्र बांटे गए।
विज्ञापन

शेष लाभार्थियों को संबंधित अधिकारियों ने स्वीकृति पत्र सुलभ कराए। इस मौके पर मंत्री खन्ना ने किसानों और कोरोना योद्धा की भूमिका निभाने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया गया । बैंक अधिकारी सचिन वार्ष्णेय के संचालन में हुए इसी कार्यक्रम में बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान से प्रशिक्षित दस बैंक सखियों को बॉब की ओर से हैंड होल्डिंग डिवाइस दी गईं, जिनसे वह ग्रामीण क्षेत्रो में बैंक ऑफ बड़ौदा की सेवाएं घर घर तक पहुंचा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री खन्ना ने बैंक के इन प्रयासों की सराहना की और अधिकारियों को भविष्य में भी इसी तरह से बैंक ऋण वितरण जारी रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी एस आनन्द, नगर आयुक्त संतोष शर्मा, डूड़ा के परियोजना अधिकारी अतुल पाठक, उपायुक्त उद्योग दुर्गेश कुमार, एलडीएम चंद्रशेखर जोशी, बड़ौदा यू पी बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार सुलेख, उप क्षेत्रीय प्रबन्धक नेत्रमणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed