{"_id":"6af21c7ba60c2d126709f3c5","slug":"govardhan-puja-will-be-performed-today-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-189553-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आज की जाएगी गोवर्धन पूजा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आज की जाएगी गोवर्धन पूजा आज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिवाली के बाद अब गोवर्धन पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा होगी।
रुद्र बाला जी धाम के पुजारी पंडित कान्हा कृष्ण शुक्ला ने बताया कि सामान्य परंपरा के अनुसार दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है, लेकिन इस बार नौ नवंबर को सोमवती अमावस्या होने और प्रतिपदा की उदया तिथि 10 नवंबर को पड़ने के कारण गोवर्धन पूजा मंगलवार को होगी। उन्होंने बताया कि मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को देवराज इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाया था। ऐसे में गोवर्धन पूजा की जाती है।
इस दिन गाय, भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा का विशेष महत्व है। घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाकर रोली, चावल, खीर, बताशे, दूध, जल, फूल और दीपक से पूजन किया जाता है। मान्यता है कि इससे सुख-समृद्धि, धन-धान्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि गोवर्धन पूजन का विशेष शुभ मुहूर्त सुबह 9:12 बजे से 11:54 बजे तक है। संवाद