{"_id":"6701b5a5bf246ea3fd0f69b4","slug":"leopard-attacks-padda-at-farm-house-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1043-128637-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फार्म हाउस पर तेंदुआ ने पड्डे पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फार्म हाउस पर तेंदुआ ने पड्डे पर किया हमला
Sun, 06 Oct 2024 03:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 06 Oct 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
खुटार। गांव मैनिया के चकतहा में फार्म हाउस पर शुक्रवार रात तेंदुए ने पड्डे पर हमला कर घायल कर दिया। परिजनों के शोर मचाने पर तेंदुआ खेत की तरफ भाग गया। वनकर्मियों ने गांव पहुंचकर पगचिह्न देखे और ग्रामीणों को जागरूक किया।
गांव मैनिया के मजरा चकतहा निवासी सुरेंद्र सिंह का फार्म हाउस है। वह अपने परिवार के साथ वहीं रहते है। सुरेंद्र ने बताया कि घर के बाहर पशुओं को बांधते है। पास में ही नौकर रामपाल रहता है। शुक्रवार रात एक तेंदुआ फार्म हाउस पर पहुंच गया और पड्डे पर हमला कर घायल कर दिया। पड्डे के चिल्लाने की आवाज सुनकर वे लोग जाग गए। नौकर रामपाल ने टॉर्च जलाकर देखा तो तेंदुआ दिखाई पड़ा। इसके बाद शोर मचाने पर तेंदुआ खेतों की ओर चला गया।
शनिवार को वनकर्मी संजीव कनौजिया, सुभाष, चंद्रपाल, मोहम्मद हसन आदि गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ आसपास गन्ने के खेतों में रहता है। रात में तेंदुआ बाहर निकलकर पशुओं का शिकार कर रहा है। सुरेंद्र ने कहा कि 13 सितंबर को भी तेंदुए ने कुत्ते पर हमला कर मार डाला था। तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
-- -- -
मामले की जानकारी के बाद वनकर्मी मौके पर भेजे गए थे। लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि अकेले खेतों की ओर नहीं जाएं। टीमों को भी लगातार भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं।
-मनोज श्रीवास्तव, रेंजर, खुटार