फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lakhs stolen from sweets trader's house

साउथ सिटी कॉलोनी में मिठाई व्यापारी के बंद मकान से लाखों की चोरी

Mon, 13 Jun 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from sweets trader's house
घर में हुई चोरी की जांच करता पुलिस कर्मी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र की साउथ सिटी कॉलोनी में मिठाई व्यापारी शैलेश गुप्ता के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये का माल पर हाथ साफ कर दिया। मकान का गेट खुला देखकर पड़ोसियों ने गमी में गए शैलेश को सूचना दी। उन्होंने डॉयल 112 को सूचना दी है। पीड़ित ने अजीजगंज चौकी पर तहरीर दी है, लेकिन पुलिस पीड़ित की तहरीर को दबाए हुए बैठी है।
विज्ञापन

जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव महाजनान तहसील रोड निवासी शैलेश गुप्ता साउथ सिटी कॉलोनी में रहते हैं। उनकी जलालाबाद में मिठाई की दुकान है। दो जून को उनके भाई विमल कुमार का देहांत होने पर मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ पैतृक मकान पर गए थे। बृहस्पतिवार की रात को चोरों ने उनके बंद मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने कमरों के लॉक तोड़कर अमलारी और बक्सों में रखे माल पर हाथ साफ किया और भाग गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को गेट खुला देखकर पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने तुरंत ही शैलेश को सूचना दी, जिसके बाद वह कॉलोनी पहुंचे और डॉयल 112 को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। शैलेश ने बताया कि 88 हजार रुपये नकद, तीन चांदी के गले के सेट, चार जोड़ी पायल, 10 ग्राम सोने की सोने की जंजीर, दस जोड़ चांदी की बिछिया, दो जोड़ सोने के कान के बुंदे, तीन सोने की अंगूठी, नौ चांदी के सिक्के, भगवान के चांदी की बर्तन समेत लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन से तहरीर दबाए बैठी है पुलिस
शैलेश ने शुक्रवार को अजीजगंज चौकी पर चोरी की तहरीर दी थी। शैलेश के मुताबिक, पुलिस ने उससे भाई का दसवां संस्कार निपटाने के बाद आने के लिए कहा था, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। अजीजगंज पुलिस चोरी की तहरीर को दबाए हुए बैठी है। वहीं दूसरी तरफ इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि अभी उनके पास तहरीर नहीं आई। इससे पहले भी चौकी क्षेत्र में शिक्षक के घर से चोरों ने लाखों का माल उड़ा दिया था। उस घटना का खुलासा भी अभी तक नहीं हुआ है।
-साउथ सिटी में चोरी की जानकारी नहीं है। तहरीर आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed