फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lagging behind in the entire district, but at the booths of Puwayan, women cast more votes than men.

Shahjahanpur News: जिलेभर में पीछे, मगर पुवायां के बूथों पर महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा डाले वोट

Fri, 17 May 2024 04:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 17 May 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Lagging behind in the entire district, but at the booths of Puwayan, women cast more votes than men.
हरिओम त्रिवेदी
विज्ञापन

पुवायां। जिलेभर में मतदान में महिलाएं भले ही पुरुषों से पीछे रही हों, लेकिन पुवायां विधानसभा क्षेत्र के कई ऐसे बूथ हैं, जहां महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा वोट डाले हैं।
कुल मतदान देखा जाए तो जिलेभर में 2331834 मतदाताओं में 1244364 लोगों ने वोट डाले हैं। इसमें 696263 पुरुषों ने और 548101 महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। पुवायां विधानसभा में 216718 पुरुष, 192257 महिलाएं और 13 थर्ड जेंडर वोटर सहित कुल 408988 वोटर हैं। इनमें 127577 पुरुषों, 101244 महिलाओं और दो थर्ड जेंडर मतदाताओं ने वोट डाले हैं। कुल 228823 वोट डाले गए, जिसमें 58.87 प्रतिशत पुरुषों ने और 52.66 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाले हैं।
विज्ञापन

नभीची में 279 पुरुषों और 283 महिलाओं ने, प्राथमिक स्कूल बालागंज के बूथ पर 152 पुरुषों और 154 महिलाओं ने, बिलंदापुर में 178 पुरुषों और 182 महिलाओं ने, टोडरपुर तालुके चांदपुर में 140 पुरुषों और 162 महिलाओं ने, सुभानपुर में 210 पुरुषों और 212 महिलाओं ने वोट डाले। धर्मापुर में 173 पुरुषों और 188 महिलाओं ने, बरा उर्फ सलनहा में 261 पुरुषों और 263 महिलाओं ने मतदान किया। जूनियर हाईस्कूल गंगसरा के बूथ पर 376 पुरुषों और 386 महिलाओं ने वोट डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहेड़ा में 135 पुरुषों और 139 महिलाओं ने, सकरापुर के प्राथमिक स्कूल के नवीन भवन के बूथ पर 405 पुरुषों और 438 महिलाओं ने, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा के गांव डूंडा में 302 पुरुषों और 334 महिलाओं ने, गांव सरैंया जप्ती के बूथ पर 191 पुरुषों और 200 महिलाओं ने वोट डाले। इन सभी बूथों पर महिलाएं वोट डालने में पुरुषों से आगे रहीं। विधायक चेतराम के गांव हंसपुर में मामला बराबरी का रहा। यहां 152 पुरुष और 152 महिलाओं ने वोट डाले। संवाद
------------
इन बूथों पर हुआ सबसे कम मतदान
पुवायां। बूथ संख्या 55 बंडा के प्राथमिक स्कूल डुंडवा में 178 पुरुष और 150 महिला कुल 328 वोटर हैं। यहां 66 पुरुष और 35 महिलाओं ने ही मतदान किया। 328 में केवल 101 वोट ही डाले गए। इसी तरह बूथ संख्या 221 दिउहना में 308 पुरुष और 263 महिलाओं सहित कुल 571 वोटर हैं। यहां केवल 37 पुरुषों और 30 महिलाओं ने ही मतदान किया। मात्र 67 वोट ही डाले गए।

-------
इन बूथों पर नहीं निकलीं महिलाएं
गांव डुंडवा के बूथ पर 150 महिलाओं में 35 ने, गांव खरगापुर में 228 में 97 महिलाओं ने, ढुकुरी बुजुर्ग में 234 महिलाओं में 94 ने, दिउहना में 263 में केवल 30 महिलाओं ने वोट डाले। इन बूथों पर महिला वोटों का आंकड़ा दहाई तक ही सीमित रहा। यहां महिला वोटरों की तादाद अच्छी-खासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed