फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Khushboo stood first in 55 kg weight category and Anurag stood first in 73 kg weight category

Shahjahanpur News: 55 किग्रा भारवर्ग में खुशबू और 73 किग्रा भारवर्ग में अनुराग रहे प्रथम

Wed, 31 Jul 2024 04:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 31 Jul 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Khushboo stood first in 55 kg weight category and Anurag stood first in 73 kg weight category
जनपदीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती ​खिलाड़ी। स्रोत : संस्था

विज्ञापन
शाहजहांपुर। वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन व सहयोग संस्था के संयुक्त तत्वावधान में सातवीं जनपदीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता मंगलवार को परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा बुजुर्ग में हुई। बालिका वर्ग के 55 किलोग्राम भार वर्ग में खुशबू और बालक वर्ग के 73 किलोग्राम भार वर्ग में अनुराग मिश्रा प्रथम रहे।
बालक व बालिका वर्ग में आयोजित वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में तमाम खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग के 40 किलोग्राम भार वर्ग में कौशल्या देवी प्रथम, नेहा देवी द्वितीय, अंशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 45 किलोग्राम भार वर्ग में रोली वर्मा प्रथम, निकिता वर्मा द्वितीय, लक्ष्मी देवी तृतीय स्थान पर रहीं। 49 किलोग्राम भार वर्ग में प्रियांशी प्रथम, नेहा वर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं। 55 किलोग्राम भार वर्ग में खुशबू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के बालक वर्ग के 49 किलोग्राम भार वर्ग में मोनू कुमार प्रथम, मोहम्मद सैफ द्वितीय, मोहम्मद आरिश तृतीय स्थान पर रहे। 55 किलोग्राम भार वर्ग में अखिलेश यादव प्रथम, अजीत सिंह द्वितीय, सुदेश वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। 61 किलोग्राम भार वर्ग में शोबिदर सिंह ने प्रथम, सुनील कुमार ने द्वितीय, बरमजी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 67 किलोग्राम भार वर्ग में अफरोज बाबू ने प्रथम, सुहेल कबीर ने द्वितीय, मोहम्मद शोएब ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 73 किलोग्राम भार वर्ग में अनुराग मिश्रा प्रथम व अंश द्वितीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय पाल वर्मा, राजकिशोर और बारिश अली रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन व संस्था के पदाधिकारियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सहयोग संस्था के संरक्षक अनिल गुप्ता प्रधान, शाहनवाज खान, अध्यक्ष नेहा यादव सक्सेना, महासचिव अनूप कुमार, महेंद्र दुबे, शालू यादव, शिवम वर्मा, सरदार हरजीत सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेंद्र पाल बमनिया, जिला ओलंपिक संघ महासचिव नरेंद्र त्यागी, निखिल महेंद्रु आदि मौजूद रहे।

जनपदीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती खिलाड़ी। स्रोत : संस्था

जनपदीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती खिलाड़ी। स्रोत : संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed