फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kblok major excuse He kept the ' lotus ' Hands

.ब्लॉक प्रमुख क्षमा  ने थामा ‘कमल’ का हाथ

Sun, 08 May 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो शाहजहांपुर।
ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Sun, 08 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Kblok major excuse He kept the ' lotus ' Hands
राजनीति - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

चुनाव की तैयारियों में जुटी सपा को लगा करारा झटका
समर्थकों के साथ ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

एक ओर सभी राजनीतिक पार्टियां विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। राजनीतिक दिग्गजों को अपने पक्ष में करने को तमाम हथकंडे अपना रही हैं। वहीं चुनाव से पूर्व भाजपा ने समाजवादी पार्टी को जोर का झटका धीरे से दिया है। शनिवार को विकास खंड ददरौल की ब्लाक प्रमुख क्षमा वर्मा ने सपा का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके साथ ही कई ग्राम प्रधान भी भाजपा में शामिल हो गए है।
नगराध्यक्ष अनिल वाजपेयी वाण ने पांच रुपये निर्धारित शुल्क लेकर क्षमा वर्मा को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इसके बाद जिला महामंत्री डीपी सिंह ने उन्हें पार्टी का झंडा देकर समर्थकों के साथ विधिवत स्वागत किया। क्षमा वर्मा के साथ जिगना पुवायां की प्रधान सीमा वर्मा, चेना की प्रधान गीता देवी, रेहरिया की प्रधान देवी मिश्रा, विक्रमपुर के प्रधान रामवीर, पूर्व प्रधान अरुण कुमार, मनोज वर्मा, ललित वर्मा, कामता प्रसाद, रामकिशोर सक्सेना, विनय शर्मा, रामलडै़ते भारती, रामाधार मिश्र, विनीत वाजपेयी, सोनू सिंंह आदि ने भी भाजपा में आस्था दिखाते हुए सदस्यता ग्रहण की। 
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुल सिंह चौहान, अजय प्रजापति, अजय वर्मा, पंकेश मिश्रा, राम निवास गौतम, सुधीर गुप्ता, जोगेंद्र सिंह, जितेंद्र त्रिपाठी आदि ने सभी का स्वागत फूल मालाएं पहनाकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed