फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kanwadiyas came out with enthusiasm...Police diverted the route

Shahjahanpur News: उत्साह से निकले कांवड़िये...पुलिस ने किया रूट डायवर्ट

Sun, 27 Jul 2025 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Kanwadiyas came out with enthusiasm...Police diverted the route
जलालाबाद में शाहजहांपुर हाइवे से गुजरते कांवड़िये। संवाद
जलालाबाद। भीषण गर्मी और उमस के बावजूद जलाभिषेक के लिए गंगाजल की कांवड़ लेकर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ जाने वाले शिवभक्तों में उत्साह बना हुआ है। कांवड़ियों की भीड़ के मद्देनजर पुलिस ने रूट डायवर्जन किया हुआ है।
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग पर शनिवार को कांवड़ियों के जत्थों की लंबी शृंखला बन गई। डीजे पर बजते भजनों की धुन पर नाचते कलाकार तथा पैदल कांवड़ियों के हर हर महादेव के उद्घोष से बरेली-फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर हाईवे पर दिन भर वातावरण भक्तिमय बना रहा। कांवड़ियों की संख्या बढ़ जाने से शाहजहांपुर हाईवे पर शुक्रवार रात से शुरू हुई रूट डाइवर्जन की व्यवस्था शनिवार को भी लागू रही।
विज्ञापन

हालांकि, रोडवेज बसों पर यह नियम लागू नहीं हुआ और वह पूर्व निर्धारित मार्गों से निकलती रहीं। कांवड़ यात्रा पर नजर रखने के लिए सीओ अजय राय व प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर भी गश्त कर जायजा लेते रहे। सीओ के अनुसार कांवड़ियों की भीड़ बनी रहने की दशा में रूट डायवर्जन मंगलवार सुबह तक लागू रहेगा। उन्होंने बताया कि प्राइवेट भारी वाहन बरेली मोड़ से मीरानपुर कटरा, जलालाबाद होकर फर्रुखाबाद तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
41 लीटर गंगाजल लेकर गोला गए अंशुल
जलालाबाद। कांवड़ लेकर शनिवार को गोला जाने वाले श्रद्धालुओं में कई ऐसे भक्त भी हैं, जो घटिया घाट से बड़ी मात्रा में गंगाजल कई कलशों में भरकर ले जा रहे हैं। शाहजहांपुर के मोहल्ला अहमदपुर रेती निवासी अंशुल छह कलशों में 41 लीटर गंगाजल भरकर उन्हें कांवड़ के रूप में कंधे पर रखकर पैदल गोला के लिए निकले। दिन में करीब दो बजे वह याकूबपुर तिराहे से निकले तो वहां मौजूद लोगों ने भोले की जय जयकार के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने बताया कि वह सुबह तीन बजे घटिया घाट से गंगाजल भरकर निकले। संवाद

जलालाबाद में शाहजहांपुर हाइवे से गुजरते कांवड़िये। संवाद

जलालाबाद में शाहजहांपुर हाइवे से गुजरते कांवड़िये। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed