{"_id":"732973f4d27681c8cdbb0e3c88ff1e60","slug":"juluse-mohammadi-turned-in-jalalabad-from-akidt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालाबाद में अकीदत से निकला जुलूसे मोहम्मदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालाबाद में अकीदत से निकला जुलूसे मोहम्मदी
जलालाबाद।
Updated Thu, 24 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मद साहब के जन्म दिन पर मनाया जाने वाला ईदुउल मिलादुन्नबी का पर्व बृहस्पतिवार को यहां हर्षोउल्लास से मनाया गया। गांव याकूबपुर, सिकन्दरपुर, गुनारा, रौली बौरी, दिबियापुर आदि गांवों से जुलूस के रूप में लोग कस्बा के रामताल रोड स्थित मननून खां के बाग में जुटे।
इसके बाद उक्त स्थान से शुरू हुआ यह जुलूस खिरनी वाली मस्जिद से यूसुफजई मोहल्ले में होते हुये तहसील रोड से सम्मन गुर्ज से होता हुआ हजरत निजाम शाह बर्री मियां की दरगाह पर पहुंचा जहां मौलाना शराफत खां नूरी, मोहम्मद अखलाख रजा, जहीर हसन, फुरकान अली, अहमद शाह, मोहम्मद हसन खां ने मिलकर कौम व मुल्क के लिये दुआ की और तवर्रूख वितरित किया। इस दौरान, सादिक अली खां, अख्तर खां, सदाकत खां, इन्तजार अली, नूर मोहम्मद, शमशुल जमा, तजम्मुल हुसैन तथा तबस्सुम हुसैन समेत तमाम लोग मौजूद रहे।