फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jannayak Express ran on Hardoi route instead of Sitapur

Shahjahanpur News: सीतापुर के बजाय हरदोई रूट पर दौड़ी जननायक एक्सप्रेस

Tue, 10 Oct 2023 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Jannayak Express ran on Hardoi route instead of Sitapur
संडीला में कूदे यात्री-बदलाव की जानकारी समय पर न मिलने से मची अफरातफरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर/बरेली। जननायक एक्सप्रेस (15212) को सोमवार को सीतापुर के बजाय हरदोई होते हुए लखनऊ भेजे जाने के रेलवे के फैसले से यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। अमृतसर से दरभंगा जाने वाली इस ट्रेन का रूट बदलने की जानकारी देर से सार्वजनिक किए जाने के कारण इसमें सवार सीतापुर रूट के यात्रियों को जानकारी ही नहीं थी। संडीला में ट्रेन की गति धीमी होने पर इस रूट के यात्री हड़बड़ी में उतरे तो उनमें से कई चोटिल हो गए।

ट्रेन का रूट बदलने की सूचना रविवार को जारी की गई थी, जबकि यह ट्रेन शनिवार को अमृतसर से रवाना हुई थी। इस कारण वहां से सीतापुर, मैगलगंज आदि जगह जाने वाले लोगों को इस बदलाव की जानकारी थी ही नहीं। बरेली पहुंचने पर एनाउंसमेंट भी यही हुआ था कि ट्रेन रोजा से सीतापुर होते हुए जाएगी। मगर सोमवार को सुबह 8:30 बजे जब यह ट्रेन रोजा जंक्शन पहुंची तो उसे सीतापुर ब्रांच के बजाय मेन लाइन पर ठहराव दिया गया। यहां कुछ देर रुकने के बाद ट्रेन हरदोई की ओर चली तो सीतापुर, मैगलगंज, बुडबल जाने वाले यात्री चौंक गए। रास्ते में संडीला स्टेशन पर कॉशन के कारण उसकी रफ्तार कम हुई ताे कई यात्री चलती ट्रेन से कूदने लगे। ऐसे में यहां ट्रेन को रोकना पड़ा।
विज्ञापन

--------------
जननायक एक्सप्रेस का सोमवार को बदले हुए रूट से संचालन तय था। इसकी सावर्जनिक सूचना जारी की गई थी। शायद इस कारण कुछ यात्रियों को रूट बदलने संबंधी जानकारी नहीं हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भानु प्रताप सिंह, स्टेशन अधीक्षक, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed