फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   jam at bareilly trurn

माघ पूर्णिमा के श्रद्धालु लौटने लगे गंगा घाट से, बरेली मोड़ पर लगा जाम

Tue, 11 Feb 2020 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
jam at bareilly trurn
शाहजहांपुर। मिर्जापुर के ढाईघाट और फर्रुखाबाद के घटियाघाट से माघ पूर्णिमा पर्व पर गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालु लौटने लगे हैं। सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से बरेली मोड़ पर यातायात व्यवस्था लड़खड़ा गई। बरेली-सीतापुर की ओर से आने वाले वाहनों की लंबी लाइन लग गई। उधर जलालाबाद रोड पर भी वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। सुबह से लेकर देर शाम तक रेंग-रेंग कर वाहन चलते रहे। दो होमगार्डों के सहारे ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित किया जाता रहा। वहीं शहर के अंदर भी जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

यूं तो रविवार को ही माघ पूर्णिमा पर्व पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का लौटना शुरू हो गया था, लेकिन सोमवार को गंगा स्नान से लौटने वाले श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्रॉलियों की भीड़ बढ़ गई। बरेली मोड़ चौराहे पर चारों ओर से वाहनों की भीड़ की वजह से यातायात अवरूद्ध हो गया। बरेली से सीतापुर की ओर जाने वाले वाहनों की बरेली मोड़ पर लंबी लाइन लग गई, वहीं जलालाबाद की ओर से श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्रॉली व अन्य वाहनों का दबाव बढ़ने की वजह से यहां भी जाम की स्थिति पैदा हो गई। सीतापुर की ओर से बरेली की ओर जाने वाले वाहनों को निकालने के लिए जलालाबाद की ओर से आने वाले ट्रैफिक को रोका गया, तब वाहनों को पास कराया गया। वहीं शहर के अंदर से आने वाले वाहनों का भी बरेली मोड़ पर दबाव बढ़ गया। कई बार तो ऐसी स्थिति हो गई कि चौराहा पार करने के चक्कर में वाहन फंस गए। जिन्हें होमगार्डों ने निकलवाया। बरेली मोड़ पर जाम का असर शहर के अंदर कच्चा कटरा मोड़, चारखंभा से चौक कोतवाली आने वाले रास्ते और अंटा चौराहा के पास भी जाम की स्थिति रही। रेंग-रेंग कर वाहन चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed