फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   It is necessary to have PAN for admission in Navodaya Vidyalaya

Shahjahanpur News: नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए पैन होना जरूरी

Tue, 20 Aug 2024 02:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 20 Aug 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to have PAN for admission in Navodaya Vidyalaya
शाहजहांपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए छात्र-छात्राओं के पास परमानेंट एजुकेशन नंबर (पैन) होना जरूरी है, जो उस विद्यालय द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा, जिसमें विद्यार्थी वर्तमान में पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


शासन ने नवोदय विद्यालय की कक्षा छह में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं से आवेदन मांगे हैं। विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर 16 सितंबर तक आवेदन भर सकते हैं। प्रवेश के लिए परीक्षा 18 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी, इसके माध्यम से चयन होगा। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश के लिए जरूरी दस्तावेज होना जरूरी है। इसमें आधार कार्ड, पात्रता प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, स्थानांतरण प्रमाणपत्र, ग्रामीण कोटा प्रमाण पत्र, विकलांगता प्रमाणपत्र (विकलांग होने पर) तथा पैन शामिल है।
विज्ञापन


नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य पीएस मिश्रा ने बताया कि छात्र-छात्राओं के पास पैन होना बहुत जरूरी है, इसके बिना प्रवेश मिल पाना संभव नहीं होगा। बताया कि यह छात्र-छात्राओं को अध्ययनरत विद्यालय से उपलब्ध करवाया जाएगा, जोकि यू-डायस प्राप्त विद्यालयों के पास रहता है। इसकी अनिवार्यता को फर्जीवाड़ा से बचने के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

250 से अधिक आवेदन, 8000 का लक्ष्य

- नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए इस वर्ष 8000 का लक्ष्य रखा गया है। इसके सापेक्ष अब तक 250 से अधिक आवेदन हुए हैं। 16 सितंबर तक आवेदन की प्रक्रिया चलनी है, अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उसके बाद प्रवेश परीक्षा होगी। एससी/एसटी वर्ग व बालिकाओं का नामांकन बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।


----

इस तरह से भरें प्रवेश फॉर्म

-ऑनलाइन आवेदन के लिए विद्यालय की वेबसाइट पर जाएं। पात्रता की जांच के विकल्प पर क्लिक करें, जिससे संबंधित जानकारी सुनिश्चित हो जाएगी। अब आवेदन फार्म एक्सेस करना है एवं पंजीकरण के बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद फोटो, हस्ताक्षर, आधार कार्ड आदि दस्तावेजों को अपलोड करें। अब राज्य, जिला, ब्लाक, आधार नंबर, पैन, इत्यादि महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज करें। फिर मैं आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है और आपका एडमिशन फार्म भर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed