फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Irregularities found in inspection of 15 more hand pumps

Shahjahanpur News: 15 और हैंडपंप की जांच में मिलीं अनियमितताएं

Sat, 04 May 2024 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 04 May 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Irregularities found in inspection of 15 more hand pumps
जैतीपुर क्षेत्र के धुबला करीमनगर गांव में हैंडपम्प में चलाया जा रहा सब-मर्सिबल। संवाद
जैतीपुर। हैंडपंप रीबोर घोटाले से जुड़े रोज नए तथ्य सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को जांच टीम ने 15 जगह जांच की। इनमें से कोई भी हैंडपंप मानक के अनुरूप नहीं मिला। एक हैंडपंप में सब-मर्सिबल का इस्तेमाल किया जा रहा था।
विज्ञापन


जैतीपुर क्षेत्र में हैंडपंपों की रीबोरिंग में अनियमितता की शिकायत लोकायुक्त से की गई थी। इसके बाद प्रशासन ने टीम बनाकर जांच शुरू कराई है। शुक्रवार को टीम ने क्षेत्र के 15 हैंडपंपों की जांच की। 15 में चार हैंडपंप चालू हालत में नहीं मिले। तीन हैंडपंप घरों के अंदर लगे मिले। धुबला करीमनगर गांव में लगे हैंडपंप का हेड खोलकर सब-मर्सिबल लगाया गया था।
विज्ञापन

भरई गांव में नया हैंडपंप लगा मिला, जिसे लगाने का ग्राम पंचायत को अधिकार ही नहीं है। ग्राम पंचायत केवल रीबोर करा सकती है। आलमपुर गांव में पांच और मरेना गांव में चार हैंडपंप रिबोर दिखाए गए थे लेकिन बृहस्पतिवार को जांच में सामने आया था कि जिन लोगों के घर के सामने हैंडपंप लगे होने की बात कही गई थी, वे लोग गांव के रहने वाले ही नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता रामप्रवेश शुक्ला बताया कि करीब पांच सौ हैंडपंप रिबोर गलत तरीके से होने की शिकायत की गई थी। इसमें से ब्लाॅक द्वरा केवल 150 नलों की सूची ही उपलब्ध कराई गई है। बाकी 350 से ज्यादा नलों की सूची उपलब्ध न कराने के पीछे बड़ी धांधली दिखाई दे रही है। उन्होंने जांच की धीमी गति पर लोकायुक्त को शिकायती पत्र भेजा है। पत्र में मंडल स्तर की टीम से जांच कराने की मांग की है।

रामप्रवेश शुक्ला ने डीएम को पत्र भेजकर बैसरा बेसरी, गोरा बकैनिया, जैतीपुर, अली अकबरपुर नवादा, लोहरगवां, रसेवन, नदइया रामपुर, खेड़ारठ आदि ग्राम पंचायतों में आवास आवंटन की भी जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed