{"_id":"623f60c233f2d36b6d757a30","slug":"instructions-to-mlc-candidates-to-follow-the-code-of-conduct-shahjahanpur-news-bly479419431","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी प्रत्याशियों को आचार संहिता का पालन करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी प्रत्याशियों को आचार संहिता का पालन करने के निर्देश
विज्ञापन
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट सभागार में एमएलसी पद के प्रत्याशियों की बैठक को संबोधित करते जिलाधिकार?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम उमेश प्रताप सिंह ने विधान परिषद के पीलीभीत-शाहजहांपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को आयोग से जारी आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। कलक्ट्रेट के वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में शनिवार को चारों प्रत्याशियों के साथ बैठक कर डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने उन्हें आयोग की नियमावली से अवगत कराया और उसका बिंदुवार अक्षरश: पालन करने पर जोर दिया।
डीएम ने प्रत्याशियों से कहा कि वह कोई ऐसा आचरण, व्यवहार नहीं करें और आपत्तिजनक बयान नहीं दें, जिससे क़ानून व्यवस्था या सामाजिक सदभाव प्रभावित हो। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता को सहायक अपरिहार्य परिस्थितियों में ही पूरी जांच के बाद दिया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण, पारदर्शी व व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने को जनपद को 09 जोन व 18 सेक्टर में बांट कर उनके लिए जोनल एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
सभी बूथों पर सीसीटीवी की व्यवस्था व वीडियोग्राफी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदान कर्मचारियों का प्रथम प्रशिक्षण 28 मार्च और द्वितीय प्रशिक्षण पांच अप्रैल को होगा। उन्होंने बताया कि मतों की गणना वरीयता प्राप्त वोट से होनी है। इसलिए, पहले प्रथम अधिमान की गणना होगी यदि जरूरत पड़ी तो दूसरी वरीयता की गिनती की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह सहित अन्य अधिकारी, प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।