फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   If the distribution of voters or alcohol will gel

वोटरों में नोट या शराब बांटी तो जाओगे जेल

Sun, 04 Oct 2015 11:12 PM IST
पुवायां/खुटार/बंडा/सिंधौली।
पुवायां/खुटार/बंडा/सिंधौली। Updated Sun, 04 Oct 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
If the distribution of voters or alcohol will gel
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के पहले चरण के लिए नौ अक्तूबर को होने वाले मतदान के मद्देनजर रविवार को जिला निर्वाचन अमला क्षेत्र मेें पहुंचकर सीधे सभी प्रत्याशियों से संवाद किया। उन्हें आदर्श आचार संहिता का पाठ पढ़ाया। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम शुभ्रा सक्सेना और एसपी बबलू कुमार ने दो टूक अंदाज में समझाया और चेताया कि वोटरों को लुभाने के लिए शराब या नोट बांटने अथवा डराने-धमकाने क्रियाकलाप पर तत्काल संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्हें हवालात भी भेजा जाएगा। निर्वाचन की शुचिता से किसी भी स्तर पर कोई समझौता नहीं होगा।
विज्ञापन

रविवार को पुवायां, खुटार, सिंधौली और बंडा में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों की बैठक में डीएम ने कहा कि एक प्रत्याशी चुनाव क्षेत्र में भ्रमण करने के लिए केवल एक ही वाहन का अनुमति लेकर प्रयोग कर सकेगा। बिना अनुमति दूसरा वाहन घूमता मिला तो वाहन को सीज कर दिया जाएगा। वाहन का पास सामने के शीशे पर चस्पा होना चाहिए। इसके अलावा बिना अनुमति कोई भी सभा, जुलूस आदि भी नहीं किया जा सकेगा। सभा और जुलूस के लिए एसडीएम से अनुमति प्राप्त की जा सकती है। मतदाताओं पर दबाव बनाने की शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचन विभाग में गांव स्तर पर अपना गुप्तचर नेटवर्क सक्रिय कर दिया है और प्रत्याशी से लेकर उनके समर्थकों की तक हर गतिविधि की जानकारी लगातार अपडेट की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी बबलू कुमार ने कहा कि हर गांव में पुलिस का नेटवर्क सक्रिय कर दिया गया है। अराजक तत्वों पर भी सतर्क निगाह रखी जा रही है। चुनाव में कोई भी गड़बड़ी का प्रयास किया गया तो पुलिस सख्ती से निपटेगी। एसपी ने लोगों से कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दी जा सकती है। इस दौरान प्रत्याशियों ने अधिकारियों से सवाल जवाब कर शंकाओं का समाधान किया। बैठक में एडीएम एमएन उपाध्याय, एसपी देहात शिवराम यादव, एसडीम लालबहादुर, सीओ उमेश शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed