फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   I will die making sector: King Bruna

क्षेत्र का विकास कराकर ही दम लूंगा:राजा बरौना

Sun, 04 Oct 2015 11:21 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Sun, 04 Oct 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
I will die making sector: King Bruna
वार्ड संख्या सात पुवायां प्रथम से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी राजा बरौना ने कहा कि वह क्षेत्र का समुचित विकास कराकर ही दम लेंगे।
विज्ञापन

राजा बरौना ने रविवार को क्षेत्र के गांव गुटैया, खांडेपुर, मोहनपुर, कलक्टरगंज, जसवंतापुर, फत्तेपुर बुजुर्ग आदि गांवों में जनसंपर्क कर जनता से वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूर्व के कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र में तमाम विकास कार्य कराए है और वाकी के कार्यों को आने वाले समय में पूरा करा दिया जाएगा। जनता से विकास का जो वायदा किया है उसे हरसंभव पूरा किया जाएगा। जनता के वोट रूपी कर्ज को मैं विकास कराकर उतारने का प्रयास करूंगा। इस दौरान तमाम लोग उनके साथ मौजूद रहे।

विकास किया है और करते रहेंगे: प्रद्युम्न
पुवायां। वार्ड संख्या आठ पुवायां द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी प्रद्युम्न शंकर शुक्ला ने क्षेत्र के गांव नहिलोरा बुजुर्ग, चौढ़ेरा, हरना नगला, घनश्यामपुर खुर्द, नबावपुर, उमरसडा़, फूटाकुंआ आदि गांवों में मतदाताओं से जनसंपर्क करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ने पहले उनको जीत दिलाई थी, जिसके बाद उन्होंने क्षेत्र में तमाम स्थानों पर मिली धनराशि के हिसाब से विकास कराया है। इसके अलावा कुछ कार्य शेष रह गए हैं उनको भी आने वाले समय में पूरा किया जाएगा। भ्रमण के दौरान सच्युतानंद, भगवान शंकर शुक्ला, अरविंद कुमार, राजीव शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विकास कराकर उतारेंगे वोट रूपी कर्ज: विजयपाल
पुवायां। वार्ड संख्या नौ पुवायां तृतीय से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी विजयपाल सिंह ने कहा कि उनकी जीत होने के बाद जनता के वोट रूपी कर्ज को विकास में बदलकर उतारने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को उन्होंने महुआ पाठक, पीरू, आयूं, जमलापुर, बिलैया, बांस किरायूं, भूड़ा मैनारी, बलरामपुर, सिमरा, समुलिया, बसखेड़ा आदि गांवों में जनसंपर्क कर जनता से वोट देने की अपील की। विजयपाल ने कहा कि वह क्षेत्र का विकास कराने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे और जो वायदे किए गए हैं उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा। भ्रमण के दौरान तमाम लोग उनके साथ मौजूद रहे।

राजनीति नहीं विकास कराना उद्देश्य: सतेंद्र
पुवायां। वार्ड संख्या आठ पुवायां द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी सतेंद्र मोहन बाजपेयी ने कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति करना नहीं है। वह क्षेत्र का विकास कराने के लिए चुनाव मैदान में आए हैं। सतेंद्र मोहन रविवार को क्षेत्र के गांव घनश्यामपुर खुर्द, टेहरी बुजुर्ग, चौढ़ेरा आदि गांवों में जनसंपर्क कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता से जो वायदे किए जा रहे हैं वह बिना भेदभाव के क्षेत्र का विकास कराकर पूरे किए जाएंगे। जनता की सेवा में किसी प्रकार की कोताही नहीं की जाएगी।  

पवन ने की वोट देने की अपील
पुवायां। वार्ड संख्या नौ पुवायां तृतीय से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी पवन सक्सेना ने कहा विकास कार्यों को प्रमुखता से कराने का वायदा लेकर मतदाताओं के बीच चुनावी मैदान में हूं। जनता ने उन्हें मौका दिया तो वह विकास के लिए कोई कसर नहीं छोडे़ंगे।
पवन रविवार को क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव, बलरामपुर, महुआ पाठक, पीरु, रहदेवा आदि में जाकर जनसंपर्क कर रहे थे। उन्होंने जनता से चुनाव में जीत दिलाकर एक बार सेवा का मौका देने की अपील की। भ्रमण के दौरान शिव शंकर तिवारी, सुशील तिवारी, संतराम वर्मा, अशोक यादव, सज्जन यादव, सत्यपाल यादव, हरी लाल, मुरली वाल्मीकि, रवि गिहार आदि मौजूद रहे।

क्षेत्र का विकास ही प्राथमिकता:राकेश
पुवायां। वार्ड संख्या नौ पुवायां तृतीय से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी राकेश यादव ने कहा कि वह क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराने के लिए तत्पर हैं। रविवार को वह क्षेत्र के बड़ागांव, भूड़ा मैनारी, समुलिया, रहदेवा आदि गांवों में मतदाताओं से जनसंपर्क कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस उम्मीद के साथ पिछले चुनाव में जीत दिलाई थी उस पर उन्होंने क्षेत्र का विकास कराने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखी। आने वाले समय में शेष कार्यों को जल्द पूरा कराया जाएगा। भ्रमण के दौरान उनके साथ तमाम लोग मौजूद रहे।

विकास की ध्येय : लखीमू
खुटार। वार्ड एक खुटार प्रथम से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी रजनीश दीक्षित लखीमू ने कहा कि क्षेत्र का विकास कराना ही उनका ध्येय है। वह तमाम वर्षों से इसी को ध्यान में र,ाकर राजनीति कर रहे हैं। मतदाता बेहद ही सोच समझकर मतदान करेगा और विकास कराने वाले प्रत्याशी को ही चुनेगा।

क्षेत्र के गांव बेला, तुलापुर, नवदिया नवाजपुर, चांदपुर, कोल्हूगाढ़ा, प्रतापपुर, हंसपुर आदि गांवों में वोट मांगते समय उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास कराना ही उनकी प्राथमिकता है। लखीमू के भाई विजय कुमार दीक्षित ने भी कई गांवों का भ्रमण कर भाई के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान आदित्य प्रकाश त्रिवेदी, सतेंद्र मिश्रा, राजू दीक्षित, सुबोध मिश्रा, विनोद दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed