फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   husband gone to canada after marriage

शादी के बाद विवाहिता को छोड़कर कनाडा चला गया एनआरआई पति

Thu, 13 Feb 2020 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
husband gone to canada after marriage
पुवायां। शादी के कुछ दिन बाद पति एनआरआई पति विवाहिता को छोड़कर कनाडा चला गया। वहीं, शादी कराने वाले ने युवती को कनाडा भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

एसपी को भेजे पत्र में बंडा के एक गांव निवासी युवती ने आरोप लगाया है कि बंडा के ही गांव खखरा खुर्द निवासी एक व्यक्ति ने उसकी शादी पांच नवंबर 2019 को अपने रिश्तेदार कनाडा निवासी युवक के साथ कराई थी। शादी के बाद वह पति के साथ शादी कराने वाले के घर पर रही। इसके बाद पति उसे छोड़कर चला गया। पति से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं हो सकी। तब उसे पता चला शादी कराने वाले ने उसे साजिश के तहत फंसा दिया है। इसके बाद उसको भी पति के पास भेजने के नाम पर परिवार के लोगों से पांच लाख रुपये ले लिए गए। कुछ दिन बाद पति से बात हुई तो पति ने कहा कि उसे दहेज में कुछ नहीं दिया गया है, वह कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता है।
विज्ञापन

शादी कराने वाले से शिकायत करने पर 19 जनवरी को आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर लोग आए तो आरोपी ने धमकी दी कि शिकायत की तो विदेश नहीं जाने देंगे। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने अन्य लोगों से भी विदेश भेजने के नाम पर ठगी की है। विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed