{"_id":"bd064057566294e8699771d776b1612b","slug":"htyaropion-catching-display-on-the-sp-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन
शाहजहांपुुर।
Updated Fri, 20 Mar 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना तिलहर क्षेत्र के गांव नगरिया के विमलेश की हत्या के मामले में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि हत्यारोपी मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसपी से आरोपियोेें की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने पर ग्रामीण शांत हुए।
मालूम हो कि तिलहर क्षेत्र में गांव नगरिया निवासी विमलेश गांव बंथरा के हरवंत सिंह के झाले पर काम करते थे। 13 मार्च की शाम विमलेश झाले पर काम करने गए थे, लेकिन अगले दिन सुबह वह वापस नहीं आए। परिवार वालों ने हरवंत से विमलेश के बारे में पूछा तो उसने कोई भी जानकारी होने से इनकार कर दिया। इसके बाद विमलेश का शव क्षेत्र की गोबरसंडा रेलवे क्रॉसिंग के पास खाई में मिला। मामले में मृतक के भाई मिथलेश ने हरवंत, काली और काका के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मिथलेश का आरोप है कि 18 मार्च को खेत पर काम करते समय तीनों लोगों ने मुकदमा वापस नहीं लेेने पर जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार को मिथलेश ने ग्राणीणों के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों को का गुस्सा शांत हुआ।