फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hot water flowing from several taps at the railway station.

Shahjahanpur News: रेलवे स्टेशन पर कई टोंटियों से निकल रहा गर्म पानी

Sun, 24 May 2026 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Hot water flowing from several taps at the railway station.
शाहजहांपुर रेलवे​ स्टेशन पर लगे फ्रीजर से आ रहा सामान्य पानी। संवाद
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशन पर लोगों को ठंडा पानी मुहैया नहीं हो पा रहा है। प्लेटफॉर्म पर लगे सात वाटर कूलर यात्रियों की संख्या के सामने नाकाफी साबित हो रहे हैं। टोंटियों से गर्म पानी निकल रहा है। इसके चलते मुसाफिरों को पानी की बोतलें खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर लगभग आठ से दस हजार टिकट काउंटर से रोज बिकते हैं। इसी तरह इतने ही लोग आते भी हैं। रोजाना ही 25 हजार यात्रियाें की आवाजाही को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाएं पूरी नहीं हैं। भीषण गर्मी में यात्रियाें को पानी तक मुहैया नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को रेलवे स्टेशन पर गर्मी को लेकर व्यवस्थाओं की पड़ताल की गई। दोपहर करीब एक बजे पहुंचने पर अधिकतर ट्रेनों के निकल जाने के कारण प्लेटफॉर्म पर काफी कम यात्री थे। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर महिला वेटिंग रूम के आगे कैंटीन के बगल में लगा वाटर कूलर चल रहा था, लेकिन उसमें ठंडा पानी नहीं निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक यात्री ने बताया कि काफी देर से खड़े हैं, लेकिन ज्यादा ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है। इसी प्लेटफॉर्म पर पॉवर केबिन के सामने भी वाटर कूलर लगा है। यहां पानी लेने के लिए काफी यात्री खड़े थे। बरेली जा रहे सुनील ने बताया कि जितनी देर में पानी ठंडा होता है, उतनी देर में यात्री भर ले जाते हैं।
इसी प्लेटफॉर्म की अन्य टोटियों में गुनगुना पानी निकल रहा था। प्लेटफॉर्म नंबर दो पर भी दो वाटर कूलर लगे हैं। उसमें भी पानी ठंडा नहीं था। यात्रियों के अनुसार, ठंडा पानी नहीं मिलने के कारण पानी की बोतल खरीदनी पड़ी है।
----
सीट से काफी दूर पंखे, परेशान होते हैं यात्री
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर डाउन लाइन की अधिकतर ट्रेन रुकती हैं। इस प्लेटफॉर्म पर पंखे बीच में लगे हैं। जबकि सीटें दीवार से सटाकर डाली गई हैं। ऐसे में यात्रियों को गर्मी से बचने के लिए पंखे के नीचे चादर बिछाकर इंतजार करना पड़ता है।
------
कुत्तों का कब्जा, नगर निगम ने नहीं पकड़वाए
सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे स्टेशन या रोडवेज बस अड्डे पर कुत्तों पर पाबंदी लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद प्लेटफॉर्म नंबर एक पर कुत्ते टहलते रहते हैं। रेलवे ने नगर निगम को कुत्तों को पकड़वाने के लिए पत्राचार भी किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
-------
छोटी लाइन स्टेशन पर सिर छिपाने तक की जगह नहीं
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर पीलीभीत को जाने वाली ट्रेनों से रोजाना कई यात्री सफर करते हैं। उसके बाद भी यहां पर व्यवस्थाएं पूर्ण नहीं हैं। प्लेटफॉर्म पर सिर छिपाने तक का इंतजाम नहीं है। टिनशेड नाममात्र के पड़े होने के कारण यात्रियों को काफी दूर पेड़ की छांव के नीचे बैठना पड़ता है। यहां पर एक वाटर कूलर लगा है, जो यात्रियों की संख्या के अनुरूप नाकाफी है। देखरेख के अभाव में छुट्टा जानवर भी यहां घूमते रहते हैं।
--
लगभग सौ पेटी रोज बिकती हैं पानी की बोतल
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के स्टॉलों व वेंडरों के माध्यम से रोजाना ही पानी की बोतलों की लगभग सात सौ पेटी बिकती हैं। एक पेटी में दस बोतल होती हैं। प्लेटफॉर्म पर ठंडा पानी नहीं मिलने की वजह से यात्रियों को खरीदकर पानी पीना पड़ता है। रेलवे स्टेशन पर कुछ वर्षों पहले वॉटर एटीएम की सुविधा दी गई थी। वाटर एटीएम में पांच रुपये में पानी की बोतल भरकर मिल जाती थी। तब इस कार्य का ठेका दिया गया था। दोबारा से फिर ठेका नहीं होने से वाटर एटीएम नहीं लग सके।
------
स्टेशन पर पानी की आपूर्ति सुचारु है। स्टेशन पर सात वाटर कूलर लगे हैं। इसके अलावा 35 पानी के बूथ हैं जिनसे 24 घंटे आपूर्ति की जाती है। रेल नीर के पानी की व्यवस्था हर कैटरिंग स्टाल पर रखने के सख्ती से निर्देश दिए गए हैं। व्यवस्थाओं को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है।


-महेश यादव, सीनियर डीसीएम

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर लगे फ्रीजर से आ रहा सामान्य पानी। संवाद

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर लगे फ्रीजर से आ रहा सामान्य पानी। संवाद

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर लगे फ्रीजर से आ रहा सामान्य पानी। संवाद

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर लगे फ्रीजर से आ रहा सामान्य पानी। संवाद

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर लगे फ्रीजर से आ रहा सामान्य पानी। संवाद

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर लगे फ्रीजर से आ रहा सामान्य पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed