{"_id":"594c0baf4f1c1b9f5d8b47a7","slug":"honey-returned-after-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपरेशन के बाद घर लौट आया मासूम हनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपरेशन के बाद घर लौट आया मासूम हनी
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
पीजीआई में दिल का छेद बंद करने का सफल आपरेशन होने के बाद हालत ठीक होने पर गांव जेंबा निवासी वीरेश सिंह के दो वर्षीय पुत्र हनी सिंह को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हनी बृहस्पतिवार को अपने घर आ गया।
गौरतलब है कि पुवायां के गांव जेंबा निवासी दो वर्षीय हनी सिंह के दिल में छेद था। ऑपरेशन के लिए पीजीआई ने दो लाख रुपये का स्टीमेट बनाकर दिया था। हनी के पिता वीरेश सिंह गरीबी के चलते बच्चे का इलाज कराने में असमर्थ थे। अमर उजाला ने इस मामले को कई दिन तक प्रमुखता से उठाया था। उधर, भाजपा के वरिष्ठ नेता बलवीर सिंह ने हनी के इलाज में मदद के लिए फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय भिजवाई थी। अमर उजाला में मामला प्रमुखता से उठने के बाद और सामाजिक संस्था पहल के प्रयासों से विधायक चेतराम ने विधायक निधि से वीरेश को एक लाख रुपये की चेक दिलाया था। इसके अलावा दानदाताओं से लगभग 50 हजार रुपये एकत्र हुए थे। 14 जून को हनी का आपरेशन किया गया था। बृहस्पतिवार को वह घर आ गया। जानकारी पाकर गांव के तमाम लोग हनी के घर पहुंचे और उसके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। हनी के पिता, मां सहित गांव के लोगों ने अमर उजाला, पहल संस्था, हनी के लिए गुल्लक तोड़ने वाले आठ वर्षीय अनमोल तिवारी, विधायक चेतराम और प्रदेश सरकार सहित सभी दानदाताओं का आभार जताया है।