{"_id":"678a58289124ed7b810b53cc","slug":"homeguard-arrested-for-stealing-bike-from-police-station-in-shahjahanpur-2025-01-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: शाहजहांपुर में थाने से बाइक चोरी करने वाला होमगार्ड गिरफ्तार, शराब पीने के लिए करता था वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: शाहजहांपुर में थाने से बाइक चोरी करने वाला होमगार्ड गिरफ्तार, शराब पीने के लिए करता था वारदात
Fri, 17 Jan 2025 06:54 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 17 Jan 2025 06:54 PM IST
सार
शाहजहांपुर में एक होमगार्ड वर्दी पहनकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। उसने कांट थाने से भी बाइक चोरी की थी। इस वारदात के चार महीने बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी होमगार्ड मोहित श्रीवास्तव
- फोटो : पुलिस विभाग
विस्तार
शाहजहांपुर के कांट थाने से होमगार्ड की बाइक चोरी करने वाले सेहरामऊ दक्षिणी निवासी होमगार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कद और एक पैर से हल्का लंगड़ाने के चलते पहचान हुई। शराब की लत पूरी करने को वर्दी पहनकर बाइकों को चोरी करता था। पुलिस ने उसके पास से बाइक भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
25 सितंबर को कांट के गांव मथुरा निवासी होमगार्ड हरिपाल सिंह की बाइक थाने के अंदर से चोरी हो गई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद थाने के अंदर से बाइक चोरी पर कांट पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। थाना परिसर में लगे कैमरे में खाकी वर्दी पहने और मुंह पर गमछा बांधकर युवक जाते नजर आया। चेहरा नहीं दिखने के कारण पुलिस को तलाशना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
पाकिस्तानी शुमायला की कहानी: जिसने फर्जीवाड़ा कर पाई नौकरी, अब होगी वेतन की वसूली; मां भी थी शिक्षक
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने फुटेज से फोटो निकालकर पहचान कराना शुरू किया। उसकी पहचान होने पर पुलिस ने तलाश शुरू की। इंस्पेक्टर ने बताया कि सेहरामऊ दक्षिणी के गांव ऐठापुर व हाल निवासी रोजा के लोदीपुर निवासी मोहित श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया। वह भी होमगार्ड है। वह एक अधिकारी के यहां बंगले पर तैनात था। उसके पास से बाइक भी बरामद कर ली गई है।
फोन रखता नहीं, शराब पीने का है आदी
पुलिस ने आरोपी होमगार्ड को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की। वह शराब पीने का आदी है। पिछले एक महीने से लखनऊ के नशा मुक्ति केंद्र में परिजन ने भर्ती कराया था। वह फोन नहीं रखता था। इसलिए उसकी लोकेशन तलाशना पुलिस को मुश्किल हो गया।
पुलिस के अनुसार, नशे का लती होने के कारण खर्च चलाने को वर्दी पहनकर बाइक चोरी की थी। बाइक को चोरी करने से आठ दिन पहले मोहल्ला मरहैया से बाइक चोरी कर सात हजार रुपये में बेची थी। मां के बीमार होने के चलते यह बाइक बेच नहीं पाया था।
पुलिस ने आरोपी होमगार्ड को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की। वह शराब पीने का आदी है। पिछले एक महीने से लखनऊ के नशा मुक्ति केंद्र में परिजन ने भर्ती कराया था। वह फोन नहीं रखता था। इसलिए उसकी लोकेशन तलाशना पुलिस को मुश्किल हो गया।
पुलिस के अनुसार, नशे का लती होने के कारण खर्च चलाने को वर्दी पहनकर बाइक चोरी की थी। बाइक को चोरी करने से आठ दिन पहले मोहल्ला मरहैया से बाइक चोरी कर सात हजार रुपये में बेची थी। मां के बीमार होने के चलते यह बाइक बेच नहीं पाया था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन