{"_id":"1eee199fd13e3e2d9da064c005018d97","slug":"helth-worker-suspended-by-cmo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने किया स्वास्थ्य कार्यकत्री को निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने किया स्वास्थ्य कार्यकत्री को निलंबित
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 28 Jan 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ उमेश सिंह यादव ने बुधवार को ददरौल क्षेत्र उपकेंद्र ढकिया परवेजपुर के गांव कोयलापट्टी में निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिली स्वास्थ्य कार्यकत्री कमलेश तिवारी को निलंबित कर दिया हैं, जबकि तीन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को वेतन रोक दिया है। इसके साथ ही काम में लापरवाही बरतने को लेकर सभी सीएचसी और पीएचसी के प्रभारियों का जनवरी माह का वेतन रोक दिया गया है।
नियमित टीकाकरण की प्रगति जानने के लिए सीएमओ निरीक्षण करने ददरौल क्षेत्र के उपकेंद्र ढकिया परवेजपुर के गांव कोयलापट्टी गए थे। यहां स्वास्थ्य कार्यकत्री कमलेश तिवारी के अनुपस्थित मिलने और काम में खामियां होने पर निलंबित कर दिया। वहीं बंथरा उपकेंद्र की स्वास्थ्य कार्यकत्री रन्नो देवी, गांव बमनुआ किरनवाला और गांव पिंगरी-पिंगरा में कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकत्री अर्चना पाल के अनुपस्थित मिलने पर उनका जनवरी माह का वेतन रोक दिया गया है। इसके साथ ही विभिन्न मदों के लिए आवंटित की गई धनराशि का समय से विवरण न देने पर समस्त सीएचसी और पीएचसी के प्रभारियों, एआरओ और एचआईओ को निर्देश दिए है कि 30 जनवरी तक संविदा कर्मियों का मानदेय, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय, पल्स पोलियो में लगे कर्मियों का मानदेय, आरआई में लगे कर्मियों का मानदेय, एएमजी अनटाइड व अन्य मदों में किए गए खर्च का विवरण 30 जनवरी तक उपलब्ध कराए। सीएमओ ने निर्देश दिए है कि जनवरी माह का सभी का वेतन रोक दिया गया है।