फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hassle by the people of the highway to stop the work of widening

हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य रुकने से लोगों को परेशानी

Sat, 06 May 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sat, 06 May 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का कार्य धीमी गति से चलने के कारण लोगों को आवागमन में खासी परेशानी हो रही है। जहां एक और सड़कें अधबनी हैं वहीं ओवर ब्रिज के पिलर भी ठीक से नहीं खड़े हो सके हैं। ओवर ब्रिज के दोनों साइड में गहरी खाइयां खोदे जाने से वाहनों के पलटने का अंदेशा बढ़ गया है। सड़क निर्माण न होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं लेकिन अधिकारी कछुआ चाल से का काम करा रहे हैं।  
विज्ञापन

 यहां बता दे कि राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का कार्य लगभग पांच वर्षों से अधिक समय से चल रहा है। बताते हैं कि एरा कंपनी ने निर्माण का ठेका लिया, लेकिन निर्माण का कार्य शुरू से ही बहुत धीमी गति से चला। वर्तमान में तिलहर के बाईपास चौराहा पर ओवरब्रिज व पश्चिम दिशा में सरयू वाली पुलिया पर ओवरब्रिज का हो रहा निर्माण अधर में लटका है। अधबने पिलर खड़े हैं। चौराहे पर पिलर के दोनों साइड में गहरी खाई खोद दी गई हैं। मिट्टी का भराव न होने के कारण आए दिन लोग खाई में गिर कर चुटहिल हो रहे हैं। ओवर ब्रिज के साइड से जो सड़क निकाली गई है। वह बेहद पतली होने के कारण लगातार जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। घंटों जाम लगना आम बात हो गई है। चौराहे पर पुलिस को जाम खुलवाने में खासी मशक्कत करनी पड़ती है। चौराहे से रेलवे स्टेशन व नगर का मुख्य मार्ग होने के कारण इस मार्ग पर आवागमन भी अधिक है। बाईपास चौराहा क्रास करने में लोगों को पसीने छूट जाते हैं।
विज्ञापन

एरा कंपनी के स्ट्रक्चर मैनेजर फ रीद अहमद ने बताया कि अभी हाल ही में मिट्टी के खुदान पर रोक लग जाने के कारण निर्माण कार्य  प्रभावित हुआ है। वहीं सड़क पर डालने के लिए गिट्टी भी नहीं मिल पा रही थी क्योंकि ट्रकों की ओवर लोडिंग जब से बंद हुई है, तबसे गिट्टी मिलना भी मुश्किल है। इधर, सड़क के एक साइड के पेड़ों के कटान की परमिशन में भी विलंब हो रहा था। अब परमिशन पेड़ काटने की प्राप्त हो चुकी है। मिट्टी की आपूर्ति होने की संभावना है मटेरियल प्राप्त होते काम तेजी से पकड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed