{"_id":"60cf909a8ebc3e33583ad9fa","slug":"hamarai-pradhan-shahjahanpur-news-bly4504933139","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न समस्याओं को हल कर परौर को चमकाएंगी नई प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न समस्याओं को हल कर परौर को चमकाएंगी नई प्रधान
विज्ञापन
प्रधान चांदनी माथुर।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परौर। शाहजहांपुर मुख्यालय से 80 और कलान तहसील से 14 किमी दूर बसे परौर तक विकास की किरण अब तक नहीं पहुंच सकी है। परौर रामगंगा नदी की बाढ़ का शिकार भी होता रहता है। हालात ये हैं कि यह क्षेत्र बिजली, सड़क जैसी मूलभूत जरूरतों का भी मोहताज है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से तमाम लोग बाहर जाकर मजदूरी के लिए मजबूर हैं। हालांकि पहली बार प्रधान बनीं चांदनी माथुर बुलंद इरादों के साथ पांच सालों में इलाके का चेहरा चमकाने का इरादा रखती हैं।
-
प्रधान का एजेंडा
प्रधान चांदनी माथुर का कहना है कि स्थानीय लोगों को वृद्धावस्था, विधवा पेंशन दिलानी है। आवास, सड़क, नाली, शौचालय, बनवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की बेरोजगारी दूर करने के लिए स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिला-पुरुषों को रोजगार उपलब्ध करा कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। गांव में बरात घर बनवाना है। सरकारी स्कूलों में साफ-सफाई के साथ ही शिक्षा में गुणात्मक सुधार हो, इस पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।
-
मुख्य समस्याएं
-परौर राजमहल के सामने बरसों से पुलिया खराब पड़ी है
-कुंडा तालाब के सुंदरीकरण अधूरा पड़ा है
-बरातघर, श्मशान नहीं है
-पशु चिकित्सालय में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी नहीं है
-गंदगी की समस्या है
-रामगंगा में बाढ़ की वजह से कटान
-गांव की खराब सड़कें
-
आबादी-12000
साक्षरता-65 फीसदी
शिक्षा-दो प्राइमरी स्कूल, दो पूर्व माध्यमिक विद्यालय, एक प्राइवेट जूनियर हाईस्कूल, एक इंटर कॉलेज
स्वास्थ्य-एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, एक पशु चिकित्सालय
मुख्य व्यवसाय- खेती और मजदूरी
पहचान-राजा परौर का महल
-
गांव के गरीब लोगों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए प्रयास करने चाहिए। गांव में तमाम लोग बेरोजगार हैं जो काम की तलाश में बाहर जाते हैं, उनके लिए यहीं रोजगार सृजित हों।
विज्ञापन
-अवधेश कुमार शुक्ला
-
रामगंगा नदी की कटरी में हजारों एकड़ भूमि ग्राम समाज की है। इस पर भू-माफिया कब्जा किए हुए हैं। ऐसी जमीन को भू-माफिया के चंगुल से मुक्त कराकर गांव के गरीब लोगों को पट्टे दे दिए जाएं।
-मादवेंद्र शुक्ला
-
परौर गांव की नवनिर्वाचित प्रधान से काफी उम्मीदें हैं। प्रधान को गांव के विकास के लिए पूर्ण प्रयास करना चाहिए। गांव की कई समस्याओं का हल आजादी के इतने सालों में नहीं निकल सका है।
-वीरपाल सिंह
-
ग्राम परौर बड़ी आबादी वाला गांव है। इसमें सफाई, खड़ंजा, साफ पानी की उपलब्धता न होना बड़ी समस्या है। प्रधान से उम्मीद है कि वह समस्याओं से निजात दिलाकर गांव वालों को लाभान्वित करेंगी।
-ओंकार मिश्रा
-
हमें बताएं
आपकी ग्राम पंचायत में कोई समस्या है तो मेल आईडी Shahjahanpur@samvadnews.in अथवा मोबाइल नंबर 9580673124 पर व्हाट्सएप कर सूचना दे सकते हैं।