फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Half yearly examination: Now examination will be conducted through handwritten papers

अर्द्धवार्षिक परीक्षा : अब हस्तलिखित पेपरों से करवाई परीक्षा

Wed, 25 Dec 2024 10:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 25 Dec 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Half yearly examination: Now examination will be conducted through handwritten papers
प्राथमिक विद्यालय अल्हागंज प्रथम में अर्द्धवा​र्षिक परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। संवाद
शाहजहांपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने मौखिक व लिखित दोनों तरह के पेपर दिए। इस दौरान बच्चों को प्रिंटेड पेपर तक नहीं मिल सके। हस्तलिखित पेपरों को उन्हें दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को पहली पाली में कक्षा दो व तीन के गणित, कक्षा तीन से छह के हिंदी और कक्षा सात व आठ के विज्ञान विषय का पेपर हुआ। दूसरी पाली में कक्षा तीन से आठवीं तक के संस्कृत/उर्दू विषय के पेपर हुए। शहर के कंपोजिट विद्यालय रोटी गोदाम, कंपोजिट विद्यालय अटसलिया, प्राथमिक विद्यालय पुख्ता तालाब में छात्र-छात्राओं ने उपस्थित होकर परीक्षा दी। लेकिन विद्यालय में पंजीकृत छात्र संख्या के सापेक्ष उपस्थिति पूरी नहीं रही।
विज्ञापन

इसी तरह से ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक विद्यालय अल्हागंज प्रथम में 153 में से 130 और संविलियन विद्यालय अल्हागंज बालक में 426 के सापेक्ष 409 विद्यार्थी उपस्थित रहे। शिक्षकों ने बताया कि डायट से पेपर खंड शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराए गए हैं, वहां से प्रतिदिन स्कूलों में पीडीएफ भेजी जा रही है। ब्लॉक कलान के विद्यालयों में भी बच्चों को प्रिंटेड पेपर नहीं मिले। हस्तलिखित प्रश्न पत्रों से ही ब्लॉक के सभी विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा कराई जा रही है। निगोही ब्लॉक के गांव बिछौली स्थित प्राथमिक विद्यालय में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा हुई।

हमीरपुर में अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालते हुए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : संवाद

हमीरपुर में अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालते हुए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed