फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hair dresser kept notes and coins of 90 countries along with memories of Mahatma Gandhi

हेयर ड्रेसर का अजब जुनून: 90 देशों के नोट व सिक्कों को संजोया, महात्मा गांधी से जुड़ी चीजें भी संभालकर रखीं

Wed, 02 Oct 2024 06:16 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 02 Oct 2024 06:16 AM IST
सार

शाहजहांपुर के हेयर ड्रेसर जमीर अहमद उर्फ बब्बू ने महात्मा गांधी की स्मृतियों के साथ 70 देशों के नोट व सिक्के व 90 देशों के डाक टिकट संभालकर रखे हैं। उनके पास उत्तर प्रदेश गांधी शताब्दी पर चला वर्ष 1969 का बुकरम का नोट भी है।

विज्ञापन
Hair dresser kept notes and coins of 90 countries along with memories of Mahatma Gandhi
जमीर अहमद ने कस्तूरबा गांधी कुटीर के पेड़ के पत्ते को भी संजोया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के हेयर ड्रेसर जमीर अहमद उर्फ बब्बू पर महात्मा गांधी की स्मृतियों और पुरानी वस्तुओं को सुरक्षित रखने का जुनून सवार है। बीस साल से बापू के आश्रम के पेड़ के पत्ते समेत बापू की तस्वीर वाले नोट सुरक्षित रखे हुए हैं। उनके पास 70 देशों की नोट और सिक्के और 90 देशों के डाक टिकट भी रखे हुए हैं।

विज्ञापन


बहादुरगंज में हेयर सैलून चलाने वाले जमीर अहमद की दुकान पर डबल स्टोरी के रहने वाले डीके खत्री आते थे। वह विदेशों के फोटो मंगाकर दिखाते थे। उन्हें देखकर जमीर को पुरानी चीजों को एकत्रित करने का जुनून सवार हो गया। जिनके पास पुराने सिक्के या नोट मिलते, वह उसे पाने की जुगत में लग जाते हैं। 
विज्ञापन


कहानी उस रामलीला की: जिसे देखने सुरंग से आती थीं रानी महालक्ष्मीबाई, 457 साल पुराना है इतिहास
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीर को महात्मा गांधी से असीम प्रेम है। उनके पास उत्तर प्रदेश गांधी शताब्दी पर चला वर्ष 1969 का बुकरम का नोट है। खादी ग्रामोद्योग मिशन के अंतर्गत चरखा जयंती पर खादी हुंडी का दो रुपये का नोट उपलब्ध है। उन्होंने 20 साल से महाराष्ट्र स्थित कस्तूरबा गांधी के कुटीर व वर्धा के सेवाग्राम में लगे पेड़ के पत्ते सुरक्षित रखे हैं। पत्तों को सुरक्षित रखने को उनका लेमिनेशन करा रखा है। 

Hair dresser kept notes and coins of 90 countries along with memories of Mahatma Gandhi
विभिन्न देशों के नोट - फोटो : अमर उजाला

इसी तरह वर्ष 1961 की गांधी चरित मानस समेत कई पुरानी किताबें भी सहेजे हुए हैं। इसके अतिरिक्त गांधी जी की तस्वीर वाले नोट और सिक्कों का बड़ा कलेक्शन उनके पास हैं। बापू की स्मृतियों को सहेजने में जमीर ने अपनी पूरी जिंदगी लगा दी है। सऊदी अरब, दुबई, भूटान, नेपाल, कतर ओमान समेत 70 देशों के नोट को सुरक्षित रखा है।

देश-विदेश के नोट, वर्ष तलाशने को रखते हैं किताब
जमीर के पास देश-विदेश के नोट उपलब्ध हैं। नोट इतने पुराने हो गए, जिनके ऊपर वर्ष तक नजर नहीं आता है, पर राज्यपाल का नाम स्पष्ट दिख रहा। अंग्रेजों के जमाने के नोट व पोस्टकार्ड भी उनके पास हैं। ऐसे में जमीर ने किताब खरीद ली थी। किताब खोलकर कौन राज्यपाल उस समय था, वह देखकर तुरंत बता देते हैं। पांचवीं पास जमीर समय मिलने पर बापू की किताबों को अध्ययन भी करते हैं।

जमीर अहमद ने बताया कि बापू की स्मृतियों के साथ 70 देशों के नोट व सिक्के व 90 देशों के डाक टिकट हैं। आर्थिक रूप से कमजोर होने के बाद भी लोगों की मदद से दुर्लभ चीजों को सहेज रखा है। हमारा प्रयास है कि गिनीज या लिम्का बुक में नाम दर्ज हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed